Garhwa Corona Update: गढ़वा में 04 कोरोना पॉजिटिव फिर मिले, अबतक 95; जानें ताजा हाल
झारखंड में गुरुवार को 22 कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 9 पॉजिटिव केस सिमडेगा में मिले हैं। आज फिर गढ़वा में 4 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है।
रांची, जेएनएन। झारखंड में गुरुवार को 22 कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 9 पॉजिटिव केस सिमडेगा में मिले हैं। आज फिर गढ़वा में 4 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। गुरुवार की शाम स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसकी पुष्टि की गई है। इन सभी का 15 जून को सैंपलिंग किया गया था। संक्रमितों में एक सीआरपीएफ का जवान है, जो उत्तर प्रदेश का रहनेवाला बताया गया है। जबकि संक्रमित मिले अन्य तीन प्रवासी मजदूर हैं। वे सभी मझिआंव थाना क्षेत्र के करमडीह के रहनेवाले हैं। उक्त सभी मुखदेव उच्च विद्यालय करमडीह स्थित क्वारेन्टाइन सेंटर में रखे गए थे। इसके साथ ही जिले में अब तक संक्रमितों की संख्या 95 हो गई है। इनमें 85 कोविड मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
झारखंड में गुरुवार को मिले 22 कोरोना संक्रमित
- सिमडेगा : 09
- गढ़वा : 04
- रांची : 02
- लातेहार : 02
- गुमला : 02
- रामगढ़ : 01
- हजारीबाग : 01
- लोहरदगा : 01