Garhwa Corona Update: गढ़वा में 04 कोरोना पॉजिटिव फिर मिले, जानें ताजा हाल
Garhwa Coronavirus झारखंड में कोरोना संक्रमण के 23 नए मामले सामने आए हैं। रविवार को गिरिडीह में 4 हजारीबाग में 2 और गढ़वा में 4 कोरोना पॉजिटिव की पहचान हुई है।
रांची, जेएनएन। Coronavirus Garhwa झारखंड में कोरोना संक्रमण के 23 नए मामले सामने आए हैं। रविवार को गढ़वा तथा गिरिडीह के चार-चार, पूर्वी सिंहभूम के 4, हजारीबाग, लोहरदगा, कोडरमा तथा सरायकेला खरसावां के दो-दो तथा बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम तथा रांची में एक-एक मरीज कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है। आज के ताजा मामलों के साथ राज्य में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 2381 पर पहुंच गया है। आज राज्य में कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हुई है। यह मरीज साहिबगंज का रहने वाला है। उसका इलाज राजधानी रांची के निजी अस्पताल मेदांता में चल रहा था।
गढ़वा जिले में आज पाए गए तीन और कोरोना पॉजिटिव
गढ़वा जिले में तीन और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रविवार की शाम स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसकी पुष्टि की गई है। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन मरीजों को कोविड अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। इसके साथ ही जिले में अब तक हुए संक्रमितों की संख्या 99 पहुंच चुकी है। इनमें 96 कोविड मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।बताते चलें कि 25 जून को ही कोविड अस्पताल में इलाजरत एकमात्र मरीज के स्वस्थ होकर घर जाने के बाद गढ़वा जिला कोरोना मुक्त हो गया था। अब तक गढ़वा जिले में छह संक्रमितों को छोड़कर अन्य सभी घर वापस लौटे प्रवासी हैं।
झारखंड में रविवार को मिले 23 कोरोना मरीज
- गिरिडीह : 04
- गढ़वा : 04
- जमशेदपुर : 04
- हजारीबाग : 02
- लोहरदगा : 02
- कोडरमा : 02
- सरायकेला : 02
- बोकारो : 01
- पश्चिम सिंहभूम : 01
- रांची : 01