55 वर्षीया महिला से 3 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग को भी दरिंदों ने बनाया हवस का शिकार
Physical Molestation Jharkhand News तीन युवकों ने धारदार हथियार का भय दिखाकर 55 साल की महिला से बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने थाने में तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दूसरी ओर एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने के बाद उसके साथ भी सामूहिक दुष्कर्म किया गया है।
बिशुनपुर (गुमला), जासं। Physical Molestation Jharkhand News झारखंड के गुमला जिले में एक अधेड़ महिला और नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पहला मामला बिशुनपुर थाना क्षेत्र का है। यहां एक 55 वर्षीय महिला से गुरुवार की शाम करीब साढ़े छह बजे तीन युवकों ने धारदार हथियार का भय दिखाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंचने के बाद घटना की जानकारी स्वजन व ग्रामीणों को दी। शुक्रवार को ग्रामीण थाना पहुंचे। पीड़िता ने तीन युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए बिशुनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और मौके से आरोपितों की दो जोड़ी चप्पल एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया है। इसके आधार पर धरपकड़ शुरू कर दी गई है। आरोपित अभी पकड़े नहीं गए हैं।
ट्यूशन पढऩे जा रही नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म
गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने गुरुवार को सामूहिक दुष्कर्म किया। शुक्रवार को नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए भरनो में अस्पताल भेजा गया। नाबालिग के बयान पर दो युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार पीड़िता गुरुवार को ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी। उसी समय युवकों ने जबरन उसका अपहरण कर लिया। उसे अपने साथ सुनसान स्थान पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।