Move to Jagran APP

चार डिसे. अधिक रहा तापमान, आज व कल हल्की बारिश की संभावना

रांची पिछले 24 घंटे में झारखंड में मानसून कमजोर रहा। इधर मौसम विभाग ने रांची का अधिकतम तापमान सामान्य तापमान की अपेक्षा 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Aug 2019 05:24 AM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2019 05:24 AM (IST)
चार डिसे. अधिक रहा तापमान, आज व कल हल्की बारिश की संभावना

जागरण संवाददाता, रांची : पिछले 24 घंटे में झारखंड में मानसून कमजोर रहा। इधर, मौसम विभाग ने रांची का अधिकतम तापमान सामान्य तापमान की अपेक्षा 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया। रांची का अधिकतम तापमान 33.4 व न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि आगामी चार दिनों तक रांची व आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। रविवार व सोमवार को हल्की बारिश होगी। जबकि 13 व 14 अगस्त को एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 12 अगस्त तक उत्तरी-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना

loksabha election banner

मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि 12 अगस्त तक उत्तरी-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी व आसपास के क्षेत्रों में निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके अलावा उत्तरी बंगाल की खाड़ी व आसपास के क्षेत्रों में समुद्रतल से ऊपर 3.1 व 3.6 किलोमीटर क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है। उन्होंने बताया कि फिलहाल एक टर्फ साइक्लोनिक सर्कुलेशन से जुड़े निम्न दाब क्षेत्र से होते हुए गुजरात के उत्तरी भाग व दक्षिणी राजस्थान व झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों, मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग व दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश तक समुद्रतल से ऊपर 3.1 व 5.8 किलोमीटर क्षेत्र में स्थित है। बताया कि मानसून टर्फलाइन भुज, गुजरात के उत्तरी भाग व दक्षिणी राजस्थान, शाजपुर, जबलपुर, पेंड्रा रोड व दीघा होते हुए पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी तक समुद्रतल से ऊपर 2.1 किलोमीटर क्षेत्र तक स्थित है। मौसम पूर्वानुमान के तहत उन्होंने बताया कि रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है। जबकि 12-13 अगस्त को राज्य के उत्तरी व दक्षिणी जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई

पंचेत : 29.4 मिमी.। मैथन : 20 मिमी., रायडीह, पालकोट : 10 मिमी.। शनिवार का तापमान (डिसे. में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

रांची 33.4 22.5

कांके 31.2 22.8

जमशेदपुर 35.4 26.0

डालटनगंज 33.1 25.9

बोकारो 34.1 25.6

चाईबासा 32.4 23.6

दुमका 33.3 25.9

-------

आ‌र्द्रता की मात्रा (फीसद में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

रांची 83 81

जमशेदपुर 76 70

डालटनगंज 76 67

बोकारो 83 76

चाईबासा 84 72

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.