विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पलामू में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिनी छठ महापर्व संपन्न, घाट पर हजारों छठव्र‍ती जुटे

By Sujeet Kumar SumanEdited By:
Published: Thu, 11 Nov 2021 09:46 AM (IST)Updated: Thu, 11 Nov 2021 09:52 AM (IST)

Jharkhand News Palamu Chhath Puja समाजसेव‍ियों ने व्रतियों को श्रद्धापूर्वक फल दूध अगरबत्ती दातून आदि पूजन सामग्री व प्रसाद का वितरण किया। घाट पर विभिन्न स्वयंसेवी संगठन के लोग बुधवार की शाम से गुरुवार की सुबह तक व्रतियों की सेवा में जुटे दिखे।

Jharkhand News, Palamu Chhath Puja समाजसेव‍ियों ने व्रतियों को फल, दूध, अगरबत्ती, दातून आदि पूजन सामग्रियों का वितरण किया।
Jharkhand News, Palamu Chhath Puja समाजसेव‍ियों ने व्रतियों को फल, दूध, अगरबत्ती, दातून आदि पूजन सामग्रियों का वितरण किया।

पलामू, जासं। लोक आस्था का महापर्व छठ उदीयमान सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के साथ गुरुवार की सुबह संपन्न हो गया। शहर व ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न नदी, तालाब, पोखर व सरोवरों के छठ घाटों पर उदीयमान सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया गया। काचहि बांस के बहंगिया..., रूनकी झुनकी बेटी मांगीला पढल पंडित दामाद हे छठी मइया आदि छठ गीतों के साथ व्रति‍यों ने संबंधित घाटों पर स्नान व भगवान का ध्यान करने के बाद भगवान भास्‍कर को अर्घ्‍य दिया। मन्नत मांगी।

इससे पूर्व बुधवार की शाम अधिकांश व्रती सूर्य भगवान को दंडवत करती छठ घाट पहुंची। इस दौरान कई स्वयंसेवी संगठन, समाजसेवी संस्थान व समाज के लोग छठ व्रतियों की सेवा में लगे रहे। संगठनों के पदाधिकारी व सदस्यों ने व्रतियों के घाट पर पहुंचने से लेकर गुरुवार को वापसी तक छठ घाटों व रास्तों की सफाई, प्रकाश की व्यवस्था की। साथ ही व्रतियों को श्रद्धापूर्वक फल, दूध, अगरबत्ती, दातून आदि अन्य पूजन सामग्री व प्रसाद का वितरण किया।

घाट पर विभिन्न स्वयंसेवी संगठन के लोग भी बुधवार की शाम से गुरुवार की सुबह तक व्रतियों की सेवा में जुटे दिखे। हजारों छठ व्रती शहर के कोयल नदी व आठ किमी दूर अमानत नदी, सोन नदी, सदाबहार नदी, हरि नदी, बटाने नदी, तहले नदी समेत अन्य छठ घाटों पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को छठमय कर दिया। शहर के पंपूकल, चित्रगुप्त मंदिर, सीआरपीएफ, गिरिवर स्कूल, अग्रसेन घाट से लेकर शिवाला घाट व हमीदगंज सूर्य मंदिर घाटों पर व्रतियाें ने पहुंचकर अस्ताचलगामी व उदीयमान सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया।

इन क्षेत्रों समेत शिवाला मोड़, आढ़त रोड, कनीराम चौक, सत्तार सेठ चौक, सदर अस्पताल चौक, साहित्य समाज चौक, हमीदगंज सूर्य मंदिर घाट व मार्ग समेत पूर क्षेत्र आकर्षक रौशनी से जगमगाता रहा। सभी छठ घाटों की सजावट देखते ही बन रही थी। काेरोना से बचाव के लिए शहर के छठ घाटों पर करीब 20 हजार लोग एकत्र हुए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।