Move to Jagran APP

रांची में आर्म्स रिमॉडलिंग और सप्लाई के धंधे का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Four arrested in ranchi. राजधानी रांची में आर्म्स रिमॉडलिंग और सप्लाई में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 05:42 PM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 05:48 PM (IST)
रांची में आर्म्स रिमॉडलिंग और सप्लाई के धंधे का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
रांची में आर्म्स रिमॉडलिंग और सप्लाई के धंधे का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी में पुलिस ने आर्म्स रिमॉडलिंग और सप्लाई के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। रांची के सदर, लोअर बाजार, धुर्वा, कांके समेत अन्य इलाकों में छापेमारी कर आर्म्स तस्कर गिरोह के चार सदस्यों को दबोचा गया है। अपराधियों के पास से हथियारों के अलावा देशी हथियार बनाने वाली लेथ मशीन व बैरल भी मिले हैं।

loksabha election banner

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरोह के सदस्य हथियार की सप्लाई के साथ-साथ देशी हथियार बनाने का काम भी करते थे। पुलिस के हत्थे चढ़े अपराधियों में लोअरबाजार इलाके का रहने वाला शाहिद उर्फ पाव और कोकर निवासी विजय भी शामिल हैं। शाहिद पूर्व में आर्म्स एक्ट, लूट समेत कई कांडों में जेल जा चुका है।

पूरी रात हुई छापेमारी में धराए अपराधी 
मंगलवार की पूरी रांची पुलिस की टीम अलग अलग इलाकों में छापेमारी करती रही। हथियार की सप्लाई वाली हर संदिग्ध जगहों पर पुलिस गई। कई दागियों के घरों को भी सर्च किया गया। इसी दौरान पुलिस को हथियार के साथ अपराधी हाथ लगे।

उग्रवादी संगठन छोड़ चुके मनोज ने बना लिया गिरोह 
पुलिस सूत्रों की माने तो उग्रवादी संगठन छोड़ चुके धुर्वा निवासी मनोज कुमार उर्फ मंडल नए हथियार तस्करी का गिरोह बना लिया है। उसके गिरोह के लोग हथियार- गोली की खरीद बिक्री करते हैं। इस गिरोह से रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला के कई अपराधियों ने हथियार- गोली की खरीद की है। गिरोह में बिहार, ओडिशा के अपराधियों के शामिल रहने की बात भी सामने आ रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.