विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व मंत्री कमलेश सिंह के पुत्र व दामाद ने किया आत्मसमर्पण

By Babita KashyapEdited By:
Published: Sat, 19 Aug 2017 12:38 PM (IST)

इस आरोप पत्र में कमलेश के खिलाफ पांच करोड़ 83 लाख रुपये मनी लांड्रिंग करने का आरोप लगाया गया है।

पूर्व मंत्री कमलेश सिंह के पुत्र व दामाद ने किया आत्मसमर्पण
पूर्व मंत्री कमलेश सिंह के पुत्र व दामाद ने किया आत्मसमर्पण

 रांची, जागरण संवाददाता। मनी लाउंड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री कमलेश सिंह के पुत्र सूर्य सोनल सिंह व दामाद नरेन्द्र मोहन सिंह ने ईडी के विशेष कोर्ट अनिल कुमार मिश्रा की अदालत में शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया । कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इनके खिलाफ कमलेश सिंह के ब्लैक मनी को ह्वाइट करने के लिए एक ही पैसे को कई प्रक्रियाओं में घुमाने का आरोप है। खुद कमलेश सिंह दोनों को आत्मसमर्पण कराने लेकर पहुंचे हैं।

 

पूरक आरोप पत्र में आया था नाम

पूर्व मंत्री कमलेश सिंह सहित पांच के खिलाफ 12 अगस्त 2013 को पूरक आरोप पत्र दाखिल किया गया था। ईडी टीम द्वारा विशेष न्यायाधीश की अदालत में दाखिल चार्जशीट में कमलेश सिंह, उनकी पत्नी मधु सिंह, बेटा सूर्य सोनल सिंह, बेटी अंकिता व दामाद नरेंद्र मोहन सिंह का नाम शामिल है। इस आरोप पत्र में कमलेश के खिलाफ पांच करोड़ 83 लाख रुपये मनी लांड्रिंग करने का आरोप लगाया गया है। इसमें अलग-अलग जगहों पर चालिस लाख रुपये की जमीन में लगाने का आरोप हैं। साथ ही एक करोड़ रुपये ब्लैक मनी को ह्वाइट करने का प्रयास बताया गया है।

 

इसमें कहा गया है कि कमलेश के दामाद नरेंद्र मोहन के एकाउंट में एक ही दिन 83 लाख रुपये जमा हुए। इसके बाद नरेंद्र ने अपनी पत्नी सह कमलेश की बेटी अंकिता के एकाउंट में एक करोड़ रुपये चेक के माध्यम से लोन के रुप में दिया। अंकिता ने उस पैसे को अपने भाई व कमलेश सिंह के पुत्र सूर्य सोनल को दिया। सूर्य सोनल ने अपने पिता कमलेश के एकाउंट में उस रुपये को स्थानांतरित किया। इस तरह से बताया गया है कि ब्लैक मनी को ह्वाइट करने के लिए एक ही पैसे को कई प्रक्रियाओं में घुमाया गया है।