यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand News: झारखंड के पूर्व CM अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीम सिंह मुंडा का निधन, परिवार में शोक की लहर
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीम सिंह मुंडा का निधन हो गया है। उन्होंने जमशेदपुर के ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीम सिंह मुंडा का निधन हो गया है। उन्होंने जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में अंतिम सांस ली है। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वहीं, आज सुबह 11.30 बजे जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित उनके आवास से शवयात्रा निकाली जाएगी।
स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने इसकी जानकारी दी है।
अर्जुन मुंडा के भाई के निधन पर CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अर्जुन मुंडा जी के भाई, श्री भीमसेन मुंडा जी के निधन की सूचना मिलने से मन व्यथित है। शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं एवं मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना करता हूं।
.jpg)
खबर प्रारंभिक जानकारी के आधार पर है, अपडेट जारी है...
