Move to Jagran APP

Michael Kindo Passes Away: अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हॉकी खिलाड़ी माइकल किंडो का निधन, सिमडेगा के थे रहने वाले

Michael Kindo Died News अर्जुन आवर्ड से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी माइकल किंडो अब हमारे बीच नहीं रहे। आज उनका आइजीएच हॉस्पिटल राउरकेला में निधन हो गया। सेना के नौकरी करते हुए वे भारतीय टीम तक पहुंचे थे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 31 Dec 2020 05:26 PM (IST)Updated: Thu, 31 Dec 2020 05:41 PM (IST)
Michael Kindo Passes Away: अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हॉकी खिलाड़ी माइकल किंडो का निधन, सिमडेगा के थे रहने वाले
पूर्व अंतरराष्‍ट्रीय हॉकी खिलाड़ी माइकल किंडो। फाइल फोटो

रांची, जासं। अर्जुन अवार्ड से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी माइकल किंडो का आज राउरकेला के आइजीएच हॉस्पिटल में 3:00 बजे के आसपास देहांत हो गया। उन्‍होंने 1975 विश्वकप में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के आयरन गेट, 1972 ओलंपिक में कांस्य पदक, 1971 विश्व कप में कांस्य पदक, 1973 विश्व कप में रजत पदक सहित एशियन गेम, एशिया कप, कॉमनवेल्थ गेम सहित दुनिया के सभी बड़े प्रतियोगिता में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था।

loksabha election banner

आज सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें IGH हॉस्पिटल राउरकेला में भर्ती कराया गया। पर वे बच नहीं सके। माइकल किंडो का जन्‍म झारखंड के सिमडेगा जिला के कुरडेग प्रखंड अंतर्गत बैघमा गांव में हुआ था। वे सेना में नौकरी करते हुए भारतीय टीम तक पहुंचे थे। सेना से सेवानिवृत्ति के बाद सेल राउरकेला में वे हॉकी का प्रशिक्षण देते थे और वहीं बस चुके थे। वह हमेशा सिमडेगा आते थे और नन्हें खिलाड़ियों से मिलकर अपने अनुभवों को साझा कर खिलाड़ियों को हमेशा प्रोत्साहित करते थे। हॉकी सिमडेगा और हॉकी झारखंड ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.