Move to Jagran APP

'दो बच्‍चे सबके लिए' पर रघुवर दास ने किए हस्‍ताक्षर, जनसंख्या समाधान फाउंडेशन चला रहा अभियान

Jharkhand Population Control News रघुवर दास ने हस्ताक्षर अभियान की काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि अनियंत्रित जनसंख्या वृद्धि पर रोक के लिए कड़े कानून की आवश्यकता है। देश में बढ़ती बेरोजगारी भुखमरी के लिए कहीं न कहीं बढ़ती आबादी कारण है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 02:24 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 04:15 PM (IST)
जनसंख्‍या नियंत्रण के लिए अभियान पर हस्‍ताक्षर करते रघुवर दास।

रांची, जासं। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन (जेएसएफ)  झारखंड टीम के द्वारा दो बच्चे सबके लिए अभियान का संचालन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत केंद्र सरकार से इसे लागू करने की मांग की जा रही है। अभियान के समर्थन में पूरे झारखंड प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में जेएसएफ की टीम पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास से मिली। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हस्ताक्षर कर अभियान को अपना समर्थन दिया।

loksabha election banner

जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग के लिए जेएसएफ के सदस्यों द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान की काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि अनियंत्रित जनसंख्या वृद्धि पर रोक के लिए जनसंख्या नियंत्रण के कड़े कानून की आवश्यकता है। देश में बढ़ती बेरोजगारी, भुखमरी, कुपोषण जैसी तमाम समस्याओं का मुख्य कारण कहीं न कहीं देश में बढ़ती आबादी है।

वहीं प्रदेश संयोजिका सुचिता सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह व प्रदेश सचिव लोकृति गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी जी के द्वारा विगत आठ वर्षों से दो बच्चों के लिए कड़े कानून बनाने की मांग के लिए पूरे देश में अभियान चलाया जा रहा है। इस निमित्त पूरे वर्ग, समाज, व सभी धर्मावलंबियों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि किस तरह "बढ़ती आबादी देश की बर्बादी" का मुख्य कारण बनती जा रही है।

इस हस्ताक्षर अभियान में प्रदेश संयोजि‍का सुचिता सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, प्रदेश सचिव (महिला विंग) लोकृति गुप्ता रांची महानगर सचिव (महिला विंग) पूनम देवी, हर्षवर्धन सिंह, राजेश वर्मा के साथ जेएसएफ के अन्‍य सदस्य शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.