खाद्य सुरक्षा आयोग के अध्यक्ष व सदस्य मिले मुख्य सचिव से
रांची : खाद्य सुरक्षा आयोग के अध्यक्ष सुधीर प्रसाद अपने सहयोगियों के साथ झारखंड के मुख्य सचिव सुधीर ि
By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Mar 2018 03:01 AM (IST)Updated: Tue, 13 Mar 2018 03:01 AM (IST)
रांची : खाद्य सुरक्षा आयोग के अध्यक्ष सुधीर प्रसाद अपने सहयोगियों के साथ झारखंड के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी से सोमवार को मिले। मिलने वालों में सदस्य डॉ. रंजना कुमारी, हलधर महतो, उपेंद्र उरांव एवं रामकरण रंजन भी शामिल थे। सभी ने त्रिपाठी को बधाई देने के साथ कई मुद्दों पर बातचीत की। बैठक के दौरान झारखंड खाद्य सुरक्षा आयोग को और कैसे सशक्त किया जाए, इस पर चर्चा हुई। सदस्यों ने कहा कि लोगों को यह जानकारी होनी चाहिए कि हम इस मामले में कहां शिकायत कर सकते हैं। मुख्य सचिव ने आश्वासन दिया कि सरकार इस पर विचार करेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें