Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: वज्रपात और ओलावृष्टि से 5 की मौत, गेहूं-चना और सरसों की फसलें चौपट

डालटनगंज में 40.0 मिमी. बारिश हुई। 2.4 सेंमी आकार के ओले गिरे। पलामू और जमशेदपुर के अधिकतम तापमान में 6.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 26 Feb 2020 07:06 AM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2020 07:06 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: वज्रपात और ओलावृष्टि से 5 की मौत, गेहूं-चना और सरसों की फसलें चौपट

रांची, जेएनएन। झारखंड में मंगलवार को मौसम ने करवट ली। बारिश और वज्रपात के साथ कई जिलों में ओलावृष्टि भी हुई। पलामू, गढ़वा, चतरा, रामगढ़ में वज्रपात से पांच लोगों की मौत हो गई है। ओलावृष्टि के कारण गेहूं, सरसों, चना सहित अन्य फसलों को क्षति पहुंची है। आम के मंजर को भी ओलों ने नुकसान पहुंचाया है। पलामू में 2.4 सेमी. आकार के ओले गिरे और कोयल नदी के तट पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। ओलावृष्टि से पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, देवघर में ज्यादा नुकसान हुआ है। कृषि विभाग क्षति का आकलन कर रहा है। बारिश से दिन के तापमान में अचानक कमी आ गई है। इससे ठंड लौट आई है। 

loksabha election banner

मृतकों में दो महिलाएं और एक बच्ची

गढ़वा के मेराल थाना क्षेत्र के खोलरा गांव निवासी संतोष भुइयां की पत्नी लालती देवी अपने पुत्र रोहित कुमार तथा गांव के ही बली चौधरी की पुत्री सोनी कुमारी के साथ डुंगहा पहाड़ पर बकरी चराने गई थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे बारिश के साथ वज्रपात हुआ। इसकी चपेट में आने से लालती देवी तथा सोनी कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रोहित कुमार बुरी तरह घायल हो गया।

वहीं चतरा के इटखोरी प्रखंड के मंझगांवा के श्याम सुंदर राणा की पत्नी सुनीता की वज्रपात ने जान ले ली। पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के बिनयका गांव में वज्रपात से छठु भुइयां की मौत हो गई। छठु भुइयां मवेशी चराने गया था। वहीं रामगढ़ जिले के सयाल में वज्रपात से एएफएम ऑफिस में कार्यरत सीसीएल कर्मी सुनीता देवी के पति कामाख्या यादव की मौत हो गई। वे सुनीता को ड्यूटी पर छोड़कर लौट रहे थे।

आज आंशिक रूप से छाए रहेेंगे बादल

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि फिलहाल बिहार व आसपास के क्षेत्रों में समुद्रतल से ऊपर 1.5 किमी. क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है। डालटनगंज में 40.0 मिमी. बारिश हुई। 2.4 सेंमी आकार के ओले गिरे। पलामू और जमशेदपुर के अधिकतम तापमान में 6.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वहीं, रांची में तीन मिमी बारिश हुई। बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। 27 से 29 फरवरी तक आसमान साफ रहेगा। जबकि एक व दो मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.