Move to Jagran APP

स्वच्छ सर्वेक्षण 2019: झारखंड ने फिर लहराया परचम, रांची समेत 5 जिलों को अवार्ड

Swachh Survekshan 2019. झारखंड के पांच जिले रांची चक्रधरपुर गुमला फुसरो और चतरा स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण 2019 में अवार्ड के लिए नामित किए गए हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 24 Feb 2019 01:12 PM (IST)Updated: Sun, 24 Feb 2019 04:00 PM (IST)
स्वच्छ सर्वेक्षण 2019: झारखंड ने फिर लहराया परचम, रांची समेत 5 जिलों को अवार्ड
स्वच्छ सर्वेक्षण 2019: झारखंड ने फिर लहराया परचम, रांची समेत 5 जिलों को अवार्ड
रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में एक बार फिर झारखंड ने परचम लहराया है। राज्‍य के पांच जिले रांची, चक्रधरपुर, गुमला, फुसरो और चतरा अवार्ड के लिए नामित किए गए हैं। चार से 31 जनवरी तक चले इस सर्वेक्षण में राज्य के 42 निकायों ने हिस्सा लिया था। छह मार्च को नई दिल्ली में प्रस्तावित समारोह में यह अवार्ड दिया जाएगा।

loksabha election banner

सर्वेक्षण में देश के 4237 नगर निकायों ने हिस्सा लिया था। समारोह में 10 अवार्ड राष्ट्रपति, 70 केन्द्रीय मंत्री तथा 60 अवार्ड केंद्रीय सचिव के हाथों दिया जाएगा। बहरहाल सचिव के स्तर से मिलने वाले अवार्ड में झारखंड के पांच जिलों का नाम है। शेष निकायों का खुलासा अभी नहीं हो सका है। माना जा रहा है कि स्वच्छ्ता की विभिन्न श्रेणी में झारखंड को और भी कई अवार्ड मिल सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.