Move to Jagran APP

गुमला में पुलिस और माओवादियों के बीच फायरिंग, सर्च ऑपरेशन जारी

Ranchi News चैनपुर प्रखंड के कुरुमगढ़ के निर्माणाधीन थाना में तैनात पुलिसकर्मियों पर भाकपा माओवादी ने बुधवार की रात फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। करीब एक घंटे तक दोनों ओर से फायरिंग हुई।

By Madhukar KumarEdited By: Published: Thu, 09 Dec 2021 05:55 PM (IST)Updated: Thu, 09 Dec 2021 05:55 PM (IST)
गुमला में पुलिस और माओवादियों के बीच फायरिंग, सर्च ऑपरेशन जारी
गुमला में पुलिस और माओवादियों के बीच फायरिंग, सर्च ऑपरेशन जारी

रांची, जागरण संवाददाता। चैनपुर प्रखंड के कुरुमगढ़ के निर्माणाधीन थाना में तैनात पुलिसकर्मियों पर भाकपा माओवादी ने बुधवार की रात फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। करीब एक घंटे तक दोनों ओर से फायरिंग हुई। पुलिस को भारी पड़ता देख माओवादियों ने फायरिंग बंद कर दी और जंगल की ओर भाग गए।

loksabha election banner

रात में ही पुलिस जवान जंगल की ओर गए तो जंगल में टार्च की रोशनी दिखाई दी। पुलिस ने आवाज लगाई तो दूसरी ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायिरंग की। गुरुवार की सुबह गुमला पुलिस व सीआरपीएफ ने माओवादियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया। शाम पांच बजे तक पुलिस माओवादियों की तलाश करती रही। सर्च अभियान के दौरान कुरुमगढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गुरुवार को एसपी एहतेशाम वकारिब, अभियान एसपी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे थे।

यहां बता दें कि चैनपुर प्रखंड के कुरुमगढ़ थाना के निर्माणाधीन थाना भवन को 25 नवंबर को विस्फोट कर उड़ा दिया था। जिसके बाद एक बार फिर माओवादियों ने फायिरंग की। इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बुधवार की रात दोनों ओर से फायरिंग हो रही थी और गोलियों की आवाज से कुरुमगढ़ के ग्रामीण दहशत में आ गए थे। किसी ने अपने घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटाई। पुलिस माओवादियों को पकड़ने के लिए जंगल में सर्च अभियान चला रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.