Fire in Ranchi: अग्निशमन मुख्यालय के कंट्रोल रूम में लगी आग, अफरातफरी
आग बुझाने की महती जिम्मेवारी उठाने वाले झारखंड अग्निशमन विभाग के कंट्रोल रूम में सुबह के 600 बजे आग लग गई। इससे थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई।
रांची, राज्य ब्यूरो। आग बुझाने की महती जिम्मेवारी उठाने वाले झारखंड अग्निशमन विभाग के कंट्रोल रूम में सुबह के 6:00 बजे आग लग गई। इससे थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई। अग्निशमन मुख्यालय के नियंत्रण कक्ष में बैठे कर्मियों ने कोंफ्रेंस हॉल से निकलती आग की लपटों को देखा। इसके तुरंत बाद वहां मौजूद फायर टेंडर आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। अभी आग बुझाने का प्रयास जारी है।
आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। अग्निशमन विभाग के डोरंडा स्थित इसी मुख्यालय से पूरा झारखंड नियंत्रित होता है। यहां अग्निशमन सह गृह रक्षा वाहिनी के महानिदेशक सह महासमादेष्टा यानी डीजी बैठते हैं। जानकारी के मुताबिक झारखंड पुलिस के डोरंडा स्थित अग्निशमन मुख्यालय के कांफ्रेंस हॉल में आग लगी है। मौके पर मौजूद अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश की। कॉन्फ्रेंस हॉल के पर्दे और वहां रखे उपकरण जल गए।