Move to Jagran APP

बेगूसराय में पोस्टेड डीएसपी के रांची स्थित घर में लगी आग, लााखों का सामान जलकर राख

Fire in Ranchi राजधानी के धुर्वा सेक्टर तीन स्थित क्वार्टर नंबर बी-374 डीएसपी कुमुद कुमार का आवास है। जहां गुरुवार को अचानक आग लग गई।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 08:22 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2020 08:22 AM (IST)
बेगूसराय में पोस्टेड डीएसपी के रांची स्थित घर में लगी आग, लााखों का सामान जलकर राख
बेगूसराय में पोस्टेड डीएसपी के रांची स्थित घर में लगी आग, लााखों का सामान जलकर राख

रांची, जासं। Fire in Ranchi राजधानी रांची के धुर्वा सेक्टर तीन स्थित क्वार्टर नंबर बी-374 डीएसपी कुमुद कुमार के आवास में गुरुवार को अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी। हालांकि इसे ऐन वक्त पर काबू पा लिया गया। जानकारी के अनुसार डीएसपी कुमुद कुमार संयुक्त बिहार के दौरान जगन्नाथपुर थाने में बतौर थानेदार पोस्टेड थे। धुर्वा में उनका आवास है। फिलहाल वे बिहार के बेगूसराय जिले में बतौर डीएसपी पोस्टेड हैं। वे रांची कभी-कभी आते हैं। घर को किराएदारों को दे रखा है। करीब 15 दिन पहले वे रांची आए थे तो अपने घर की सफाई की थी।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार बुधवार की रात से ही तार जलने जैसी बू आ रही थी। हालांकि किराएदारों ने इसे अनदेखा किया। इस बीच दिन में अचानक तेज धुआं के साथ आग दहकने लगी। इसके बाद आर्यन, प्रभात सहित अन्य ने मिलकर आग को अपने प्रयास से बुझा लिया। हालांकि उनके घर में रखी फ्रिज, अलमारी, बेड सहित कई सामान जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना डीएसपी कुमुद को दे दी गई है। वे बिहार से रांची के लिए चल चुके हैं। शुक्रवार को रांची पहुंचेंगे। इसके बाद ही नुकसान का आकलन हो पाएगा। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर धुर्वा थाने की पुलिस पहुंची थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.