झारखंड: गढ़वा में शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, ढाई लाख के अंडे बर्बाद
आस पास के लोगों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक पूरा दुकान जलकर राख हो गया।
By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 08 Feb 2020 07:15 AM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2020 07:15 AM (IST)
गढ़वा, जेएनएन। गढ़वा शहर के मझिआंव मोड़ पर स्थित आबिद की दुकान में शुक्रवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। अगलगी की इस घटना में दुकान में बिक्री के लिए रखे गए बड़ी संख्या में अंडे जल कर बर्बाद हो गए। इस घटना में आबिद को करीब ढाई लाख रुपए का नुकसान होने की बात कही जा रही है। आस पास के लोगों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक पूरा दुकान जलकर राख हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें