रांची में बिल्ली की मौत पर एफआइआर, पुलिस कर रही छानबीन Ranchi News
Jharkhand News मामला रांची के कांटा टोली चौक है। पुरुलिया रोड निवासी शब्बीर हुसैन ने दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि 20 अक्टूबर 2020 को सुबह उठने पर उनके घर की पालतू बिल्ली मृत पड़ी हुई थी।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 04:39 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 06:07 PM (IST)
रांची, जासं। राजधानी रांची के लोअर बाजार थाने में एक अनूठा मामला सामने आया है। एक बिल्ली की मौत पर हत्या की एफआइआर दर्ज कराई गई है। एफआइआर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज कराई गई है। इसमें बताया गया है कि बिल्ली की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गई। मामला कांटाटोली चौक का है।
पुरुलिया रोड निवासी शब्बीर हुसैन ने एफआइआर दर्ज कराई है। इसमें बताया है कि 20 अक्टूबर 2020 को सुबह उठने पर उनके घर की पालतू बिल्ली मृत पड़ी हुई थी। इसके बाद वह थाना पहुंचे और अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें