तांडव वेब सीरीज के अभिनेता, लेखक व प्रोड्यूसर के खिलाफ रांची में एफआइआर दर्ज
रांची तांडव वेब सीरीज की पूरी टीम पर रांची में एफआइआर दर्ज कराई गई है। रांची के अरगोड़ा थाने में केस दर्ज हुआ है।
जासं, रांची : तांडव वेब सीरीज की पूरी टीम पर रांची में एफआइआर दर्ज कराई गई है। रांची के अरगोड़ा थाने में केस दर्ज हुआ है। एफआइआर के लिए भाजयुमो के कार्यकर्ताओ ने प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रभात के नेतृत्व में बुधवार को रांची के अरगोडा थाना में आवेदन दिया गया था। इस मामले में धार्मिक भावनाएं आहत किए जाने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। एफआइआर के दिए गए आवेदन में कहा गया है कि इस ़िफल्म में हिन्दू देवी-देवताओं को मजाक के रूप में प्रस्तुत किया गया है। अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में आइपीसी की धारा 295 ए के तहत एफआइआर दर्ज की गई है। अब पुलिस इस मामले की छानबीन करेगी। इन्हें बनाया गया है आरोपित
अमेजन प्राइम नामक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अली अब्बास जफर मुंबई, राइटर गौरव सोलंकी, प्रोडूसर हेमांसु कृष्ण मेहरा, अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री कृतिका कायर, अभिनेत्री डिपल कपाड़िया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हमेशा मजाक बनाने का लगाया है आरोप
भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रभात ने कहा है कि बॉलीवुड में हमेशा हिदू देवी देवताओं का मजाक उड़ाया जाता है। जब हंगामा होता है तो माफी मांग ली जाती है। अब ये नहीं होगा, जिस तरह से तांडव में फिर एक बार हिन्दुओं की आस्था से खिलवाड़ किया गया है, मजाक उड़ाया गया है, अब बर्दाश्त नहीं होगा। उनपर कानूनी कार्रवाई आवश्यक है। ये पहुंचे थे एफआइआर दर्ज कराने
प्राथमिकी दर्ज कराने युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रभात, संजय जायसवाल, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा अशोक बड़ाइक, अमित सिंह, रितेश सिंह, प्रियंका रंजन, अधिवक्ता आकाश भूषण, प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी (भाजपा) राहुल अवस्थी, प्रदेश सोशल मीडिया युवा मोर्चा अमन जायसवाल,लीगल सेल के सिद्धार्थ दुबे, अमन सिंह, रंजन चौहान, रजनी आनंद, विकास सिंह, टुनटुन यादव, अंकित, रोहित ठाकुर, रवि मुंडा, निर्भय सिंह सहित अन्य पहुंचे थे। वेब सीरीज तांड़व के निर्माता-निर्देशक के खिलाफ शिकायत दर्ज : इधर, गुरुवार को बरियातु थाना में भी शिकायत दर्ज करायी गई है। भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी दिव्यानंद महाराज के नेतृत्व में नारी शक्ति सेना, राम भरत मिलाप समिति सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ता एकत्र होकर थाने पहुंचे। मौके पर स्वामी दिव्यानंद ने कहा कि एक साजिश के तहत हिदू देवी देवताओं का विकृत चरित्र पेश किया जा रहा है। इससे हिदू समाज की भावना आहत हो रही है। वेब सीरीज के निर्माता, निर्देशक, सेंसर बोर्ड और सारे पात्रों का पुतला दहन किया गया। मौके पर मुख्य रूप से रोहित शारदा, नम्रता सोनी, सुमन मिश्रा, संजय महतो, राजेश आयन, सोनू मिश्रा, विजय पाठक,अधिवक्ता अमित ठाकुर अशिवक्ता परशुराम, अधिवक्ता रेणु तिर्की, पीयूष झा, सुचिता तिवारी, राजेश प्रसाद उपस्थित थे।