Move to Jagran APP

मिशन ऑक्सीजन:शहीद जवानों की याद में रांची विश्वविद्यालय परिसर में लगाए गए 51 पौधे

रांची विश्विद्यालय के दीक्षांत मंडप परिसर में सामाजिक संस्था टीम ग्रीन ने पौधारोपण किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jun 2021 07:00 AM (IST)Updated: Fri, 18 Jun 2021 07:00 AM (IST)
मिशन ऑक्सीजन:शहीद जवानों की याद में रांची विश्वविद्यालय परिसर में लगाए गए 51 पौधे
मिशन ऑक्सीजन:शहीद जवानों की याद में रांची विश्वविद्यालय परिसर में लगाए गए 51 पौधे

जागरण संवाददाता, रांची : रांची विश्विद्यालय के दीक्षांत मंडप परिसर में सामाजिक संस्था टीम ग्रीन एवं स्नेह फाउंडेशन के संयुक्त रूप से पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत 51 पौधे लगाकर गलवन घाटी में भारत-चीन के बीच हुई हिसक झड़प में शहीद जवानों को याद किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप परिसर में पीपल, नीम, गुलमोहर, आंवला, गुलमोहर आदि के पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति डा. कामिनी कुमार में उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वृक्ष लगाना हम सब का नैतिक कर्तव्य है। हमें पौधे लगाने के साथ इनकी सुरक्षा का ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर विवि के सीसीडीसी डा. राजेश उपाध्याय, डा. राजकुमार सिंह, संजय जायसवाल, छात्र नेता आशुतोष द्विवेदी, राजीव रंजन, अवदेश ठाकुर, अमित कुमार, दीपक गुप्ता, उद्यान सामाजिक विकास संस्था की पायल सोनी, टीम ग्रीन के ग्रीनर शुभम, तुषार कुमार, प्रीति कुमारी, प्रीति गुप्ता, सुषमा कुमारी, आशीष मिश्रा, दिव्यांशु, त्रिशला आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जानकारी राम ने दी।

loksabha election banner

महानगर रामनवमी पूजा समिति ने आयोजित किया तीसरा वैक्सीनेशन कैंप

रातू रोड देवी मंडप स्थित ओझा मार्केट में युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति के द्वारा कोविड-19 को रोकने के लिए तीसरा वैक्सीनेशन कैंप लगवाया गया। कैंप में 150 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। अभी तक कुल 300 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। समिति के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल ने प्रशासन का धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने मोबाइल वैन का जो रास्ता अख्तियार किया वह बहुत ही सराहनीय है। इससे वैसे लोगों को मदद मिल रही है जो वैक्सीनेशन के स्थान पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। कार्यक्रम में नितिन अग्रवाल, दीपक ओझा, नंद किशोर सिंह चंदेल, संतोष गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.