स्वास्थ्य मंत्री की पहल से नवजात की बची जान तो पिता इब्राहिम ने बच्चे का नाम 'बन्ना' रखा
रांची के एक दंपति ने अपने बच्चे का नाम झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री के नाम पर रखने का फैसला किया है। दरअसल कुछ दिन पहले हिंदपीढ़ी निवासी मोहम्मद इब्राहिम की पत्नी सबा परवीन के बच्चे का देर रांची सदर अस्पताल में बच्चे को जन्म हुआ।
रांची, जासं । रांची के एक दंपति ने अपने बच्चे का नाम झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री के नाम पर रखने का फैसला किया है। दरअसल, कुछ दिन पहले हिंदपीढ़ी निवासी मोहम्मद इब्राहिम की पत्नी सबा परवीन के बच्चे का देर रांची सदर अस्पताल में बच्चे को जन्म हुआ। जन्म के बाद बच्चा रोया नहीं था और उसे सांस लेने की भी तकलीफ थी। बच्चे को सदर अस्पताल से डिस्चार्ज करा कर रिम्स में एनआईसीयू में एडमिट कराया गया।
बच्चे की समस्या काफी गंभीर थी। रिम्स में इलाज चल रहा था पर परिजन काफी चिंतित थे। वहीं रिम्स की व्यवस्था की कमी के कारण बच्चे के इलाज में परेशानी आ रही थी। इसे देखते हुए परिजनों ने अगले दिन परिजनों ने युवा कांग्रेस के महासचिव रोहित सिन्हा को संपर्क किया। रोहित सिन्हा ने इस समस्या से स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया।
इसके बाद बच्चे का उचित इलाज शुरू हुआ। लगभग 20 दिनों के उपचार के बाद बच्चे को सकुशल डिस्चार्ज कर दिया गया है। बच्चों के परिजनों ने कहा कि हमारे बच्चे को नया जीवन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की मदद से मिला है। इसलिए हमने इसका नाम भी बन्ना रखने का फैसला किया है। हमें विश्वास नहीं हो रहा है की स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने हमारी इतनी बड़ी मदद की।