Move to Jagran APP

रेट्रो व फ्यूजन थीम पर फैशन शो, रांची के मछली घर में आप भी लें आनंद Ranchi News

Jharkhand. रांची वीमेंस कॉलेज की छात्राओं की ओर से प्रस्तुति दी जा रही है। यह कार्यक्रम आगामी दो जनवरी तक चलेगा। इसका शुभारंभ शुक्रवार को हुआ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 28 Dec 2019 04:26 PM (IST)Updated: Sat, 28 Dec 2019 04:26 PM (IST)
रेट्रो व फ्यूजन थीम पर फैशन शो, रांची के मछली घर में आप भी लें आनंद Ranchi News
रेट्रो व फ्यूजन थीम पर फैशन शो, रांची के मछली घर में आप भी लें आनंद Ranchi News

रांची, जासं। राजभवन के समीप मछली घर में एक्वा वर्ल्‍ड द्वारा आईकॉनिक कार्निवल-2020 का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। पहले दिन का मुख्य आकर्षण रांची वीमेंस कॉलेज के फैशन डिजाइन डिपार्टमेंट के द्वारा आयोजित रेट्रो और फ्यूजन थीम पर आधारित फैशन शो रहा। छात्राओं ने इसमें अपनी प्रस्तुति दी। यह कार्यक्रम आगामी दो जनवरी तक चलेगा।

loksabha election banner

सुबह साढ़े दस बजे से रात नौ बजे तक शहरवासी मेले का आंनद उठा सकेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभा शाहदेव ने किया। इस अवसर पर उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, चेंबर अध्यक्ष कुणाल अजमानी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चीफ मैनेजर रंजीत साहू, स्टेट बैंक क्रेडिट कार्ड के रीजनल मैनेजर संजीव कुमार, एक्वा वर्ल्‍ड के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रतुल शाहदेव व अन्य मौजूद रहे।

इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में सूरज, हिमांशु व हर्ष को ड्राइंग प्रतियोगिता में, टिक टॉक विडियो में अमन, आलोक व हिमांशु, अंखियों से गोली मारे में रेशु, जूही, वर्षा व जैम शो में ईशान, आलोक को विजेता चुना गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.