Move to Jagran APP

झारखंड के किसानों को मिली राहत, अगस्त की बारिश से खेती का आधा लक्ष्य पार

Jharkhand. राज्य में धान की रोपाई अपने निर्धारित लक्ष्य के आधे को पार कर गई है। इससे जून-जुलाई की कम बारिश से उपजे हालात सुधरे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 14 Aug 2019 10:10 PM (IST)Updated: Thu, 15 Aug 2019 07:00 AM (IST)
झारखंड के किसानों को मिली राहत, अगस्त की बारिश से खेती का आधा लक्ष्य पार
झारखंड के किसानों को मिली राहत, अगस्त की बारिश से खेती का आधा लक्ष्य पार

रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य में पिछले एक पखवाड़े में हुई बारिश से खेती के हालात में अपेक्षाकृत कुछ सुधार देखने को मिला है। जून-जुलाई के बाद अगस्त में मानसून का रुख झारखंड को लेकर नरम देखने के मिला। नतीजा राज्य की मुख्य फसल धान का आच्छादन इस वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य के 50 फीसद को पार कर गया। कृषि विभाग की 14 अगस्त तक की रिपोर्ट इसकी पुष्टि कर रही है।

loksabha election banner

इस वर्ष कृषि विभाग ने 1800 हजार हेक्टेयर में खेती का लक्ष्य निर्धारित किया था जिसके सापेक्ष अब तक 915.041 हजार हेक्टेयर में रोपनी का कार्य किया गया है। जो कि 50.81 फीसद है। एक अगस्त तक यह आंकड़ा महज 39.10 प्रतिशत था। हालांकि मानसून की मेहरबानी के बावजूद राज्य के एक दर्जन जिलों में स्थिति संतोषजनक नहीं है। धनबाद और बोकारो में लक्ष्य का महज 17-18 फीसद ही रोपनी का कार्य किया जा सका है। समेकित रूप से सभी फसलों की बात करें तो मक्का और दलहन की स्थिति बेहतर है।

इन जिलों में 50 प्रतिशत से कम हुई धान की रोपनी

धनबाद, बोकारो, गोड्डा, रांची, खूंटी, गढ़वा, पलामू, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, हजारीबाग व रामगढ़।

प्रमंडलवार धान के आच्छादन की स्थिति

प्रमंडल               लक्ष्य        कवरेज     प्रतिशत

द. छोटानागपुर   567.00    297.963    52.55

पलामू              136.00     45.560      33.50

कोल्हान            396.00     218.957    55.29

उ. छोटानागपुर   336.00     128.885     38.30

संताल परगना    364.500    223.676     61.37

नोट : फसल आच्छादन के आंकड़े हजार हेक्टेयर में हैं। आंकड़े 14 अगस्त तक के हैं।

सभी फसलों के आच्छादन का समेकित कवरेज

फसल             लक्ष्य         कवरेज      प्रतिशत

धान              1800.00     915.041      50.84

मक्का            312.560    248.165      79.40

दलहन           612.900     357.523     58.33

तेलहन          60.000       31.033       51.22

मोटा अनाज   42.000     13.123       31.25

कुल              2827.00      1564.885     55.30

नोट : खेती के आंकड़े हजार हेक्टेयर में हैं। 14 अगस्त तक की कृषि निदेशालय की रिपोर्ट पर आधारित।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.