Move to Jagran APP

Loan waiver: किसानों की कर्ज माफी इसी बजट में, निगाहें झारखंड सरकार पर

Jharkhand. राज्य की सत्ताधारी दल ने अपने घोषणा पत्र में किसानों की ऋण माफी का वादा किया था। किसानों के साथ ही भाजपा की भी निगाहें सरकार पर लगी हुई हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 01 Mar 2020 03:44 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2020 05:33 PM (IST)
Loan waiver: किसानों की कर्ज माफी इसी बजट में, निगाहें झारखंड सरकार पर

रांची, जेएनएन। झारखंड के किसानों को इसी महीने खुशखबरी मिल सकती है। किसानों की ऋण माफी की घोषणा इसी महीने की तीन तारीख को पेश किए जाने वाले बजट में किया जा सकता है। राज्य की सत्ताधारी दल ने अपने घोषणा पत्र में किसानों की ऋण माफी का वादा किया था। बता दें कि बीते दिनों झारखंड सरकार के चार मंत्रियों ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के साथ नई दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इस दौरान सोनिया गांधी ने सभी मंत्रियों को घोषणा पत्र के वादों को अमल में लाने का निर्देश दिया था। झारखंड के किसानों के साथ ही राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा की भी निगाहें सरकार पर लगी हुई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.