रांची में फर्जी सेना बहाली गिरोह का पर्दाफाश, मिलिट्री इंटेलिजेंस और पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
रांची में सेना, मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस और रेलवे में नौकरी के नाम पर युवाओं को ठगने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
HighLights
रांची में फर्जी सेना भर्ती गिरोह का बड़ा भंडाफोड़।
कोलकाता मिलिट्री इंटेलिजेंस और रांची पुलिस ने की कार्रवाई।
युवाओं को सेना और एमईएस में नौकरी का झांसा दिया।
संवाद सूत्र, नामकुम। रांची में सेना, मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस व रेलवे में नौकरी के नाम पर युवाओं को झासा देकर फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले गिरोह का बाड़ा भाडाफोड़ किया गया है। इस मामले में कोलकता मिलिट्री इंटेलिजेंस को गुप्त सूचना के आधार पर रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक पुलिस के द्वारा एसआईटी का गठन किया गया।
जिसमें कोलकता इंटेलिजेंस और नामकुम पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सेना में फर्जी बहाली के सुराग मिलने के इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एक गिरोह सदस्य गौतम कुमार जो कि रांची सदर थाना क्षेत्र के आरटीसी स्कूल लवकुश टावर निवासी रहने वाला है।
आरोपी गौतम कुमार के उसके रिंग स्थित बाआईटी रिंग व्यू होटल से दर्जनों की संख्या में फर्जी नियुक्ति पत्र व अन्य दस्तावेज के साथ गिरफ्तार किया गया है।
फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाकर रुपये लिया करता था
दर्ज प्राथमिकी योगेश कुमार के अनुसार युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने को लेकर वह युवाओं को भरोसा दिलाकर कुछ रूपये ले लिया करता था, और फिर फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाकर रुपये लिया करता था। इसी तरह से कई युवाओं से ठगी कर चुका है।
पुलिस की छानबीन में पता चला कि कई लोगों द्वारा फर्जी दस्तावेजों की जांच करने में पता चला कि सेना और एमईएस (मिलिट्रइंजीनियरिंग सर्विस) से संबंधित सभी दस्तावेज फर्जी है। और कई लोगों ठगी का शिकार हो चुके है।
अन्य लोगों से जांच की जा रही
वहीं कुछ पुलिस को ऐसे दस्तावेज हाथ लगे है, जिनका इस्तेमाल सेना और एसईएस में भर्ती से संबंधित प्रक्रिया को वास्तविक दिखाने के लिए किये जाने का आरोप है। जांच कर रही पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी है कि ये सभी दस्तावेज कहां से तैयार किए गए और किसने तैयार किया गया है।
दर्ज प्राथमिकी में गौतम कुमार के साथ अन्य नामजद आरोपियों में चंदन कुमार सिंह, और मृत्युंजय कुमार के नाम सामने आया है। सिर्फ गौतम कुमार की गिरफ्तारी हो चुकी है। वह अन्य लोगों से जांच की जा रही है। वहीं योगेश के द्वारा दी गई ऑनलाइन भुगतान 6.50 लाख रुपये की राशि प्रस्तुत किया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।