डीजल के बचत के उपाय बताए
रामकृष्ण मिशन आश्रम दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र मोरहाबादी के तत्वावधान में बुधवार को कार्यशाला आयोजित की गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Nov 2020 07:58 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2020 07:58 PM (IST)
अनगड़ा : रामकृष्ण मिशन आश्रम दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र मोरहाबादी के तत्वावधान में बुधवार को महेशपुर गाव में एक दिवसीय कृषि कार्यशाला आयोजित की गई। आयोजन पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ के द्वारा किया गया। कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र के अभियंता डा. ओपी शर्मा ने किसानों को लिफ्ट सिंचाई पंप, ट्रैक्टर में डीजल की बचत करने के उपाय आदि के बारे में वर्चुअल माध्यम से जानकारी दी गई। बताया गया कि किसान छोटे-छोटे बचत के माध्यम से बड़ा बचत कर सकते हैं। किसान समेकित खेती करें। मौके पर महेशपुर विवेकानंद सेवा संघ का पुनर्गठन किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें