Move to Jagran APP

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय ने कहा-प्रोजेक्ट शक्ति से जुड़ें सभी महिला कार्यकर्ता

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार ने सभी महिला कार्यकर्ताओं को प्रोजेक्ट शक्ति से जुड़ने का आहवान किया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 01:50 PM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 01:50 PM (IST)
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय ने कहा-प्रोजेक्ट शक्ति से जुड़ें सभी महिला कार्यकर्ता
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय ने कहा-प्रोजेक्ट शक्ति से जुड़ें सभी महिला कार्यकर्ता

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अजय कुमार ने कांग्रेस से जुड़ी सभी महिला कार्यकर्ताओं को प्रोजेक्ट शक्ति से जुड़ने का निर्देश दिया है। डा. अजय कुमार ने कहा कि प्रोजेक्ट शक्ति में महिला कार्यकर्ताओं के लिए अलग से नंबर जारी किया गया है और इसके माध्यम से हर कार्यकर्ता सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से जुड़ सकता है।

loksabha election banner

वे सोमवार को प्रदेश महिला कांग्रेस की वरीय उपाध्यक्षों और जिला अध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही थीं।

प्रदेश अध्यक्ष डा. अजय ने कहा कि प्रोजेक्ट शक्ति से अधिक से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य है ताकि कार्यकर्ताओं के माध्यम से आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी और कार्यकर्ताओं की आवाज सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंच सके।

उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस को बूथ एवं प्रखंड स्तर पर मजबूत करने की आवश्यकता है। महिलाओं को मान-सम्मान के साथ अनुशासन के अंतर्गत काम करना होगा। सभी चुनावी तैयारी प्रारंभ कर दें।

जिलाध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष अपनी-अपनी कमेटी को जल्द अंतिम रूप दे दें। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सभी शाखाओं को साथ लेकर काम करना है। जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे 21 अगस्त तक केरल में राहत कार्य चलाने के लिए सहायता राशि एकत्रित कर लें। इस राशि को राजीव ट्रस्ट के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना है।

बांग्लादेशी घुसपैठियों का विरोध

महिला प्रदेश अध्यक्ष ने एनसीआर की वकालत करते हुए बैठक में बांग्लादेशी घुसपैठिए भारत छोड़ो का नारा दिया। इसी दौरान उन्होंने राफेल डील के खिलाफ सभी जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करने का निर्देश भी दिया। बैठक में देविका सिंह, बॉबी भगत, आभा ओझा, संगीता तिवारी, नीलम सहाय आदि मौजूद थीं।

चुनाव के लिए कमर कसें प्रदेश युवा जदयू के कार्यकर्ता

युवा जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह बिहार युवा जदयू के प्रभारी नुरुल होदा ने प्रदेश युवा जदयू के कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया है। सोमवार को रांची पहुंचने के बाद होदा ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कहा, युवा जदयू की सांगठनिक मजबूती के लिए पंचायत व बूथ स्तर तक जाने की जरूरत है। युवा जदयू के सभी जिला प्रभारी अपने-अपने जिलों में जाकर कार्यकर्ता सम्मेलन करें तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के कार्यो की जानकारी दें।

उन्होंने दिसंबर में दिल्ली में आयोजित होनेवाले युवा जदयू के राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के पहुंचने का आह्वान किया। इससे पहले, पार्टी नेताओं ने उनका प्रदेश कार्यालय में स्वागत किया। मौके पर कृष्णानंद मिश्रा, श्रवण कुमार, सागर कुमार आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.