Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी
Events in Ranchi Today. रांची में बुधवार को डीसी कार्यालय में माडंर विधानसभा क्षेत्र के लिए नॉमिनेशन किया जाएगा। होटल ली लैक में निजामी फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया है।
रांची, जेएनएन। Events in Ranchi Today राजधानी रांची में 13 नवंबर बुधवार को डीसी कार्यालय में माडंर विधानसभा क्षेत्र के लिए नॉमिनेशन किया जाएगा। संत जॉन स्कूल में पीठासीन अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन है। होटल ली लैक में निजामी फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। वनवासी कल्याण केंद्र बरियातू में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन है। श्यामली कॉलोनी के जवाहर विद्या मंदिर में भागवत कथा का आयोजन है। आइए जानते हैं 13 नवंबर, बुधवार को राजधानी रांची में होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में...
यहां देखें राजधानी रांची में 13 नवंबर, बुधवार को होने वाले प्रमुख कार्यक्रम : Events in Ranchi Today
- शिविर : प्राणायाम, ध्यान और पंचदशी शिविर, चिन्मय आश्रम, बड़ा तालाब के पास सुबह 6.30 बजे
- नॉमिनेशन : माडंर विधानसभा क्षेत्र के लिए नॉमिनेशन, डीसी कार्यालय में सुबह 10 बजे
- प्रशिक्षण : पीठासीन अधिकारियों की प्रशिक्षण, संत जॉन स्कूल में सुबह 10 बजे
- कला उत्सव: जिला स्कूल में राज्यस्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.30 बजे
- कार्यक्रम : निजामी फूड फेस्टिवल, होटल ली लैक में दोपहर 1 बजे
- बैठक : अभाविप, कार्यसमिति की बैठक, प्रेस क्लब में दोपहर 1 बजे
- कार्यक्रम : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कार्यक्रम, वनवासी कल्याण केंद्र, बरियातू में दोपहर 2 बजे
- कार्यक्रम : भागवत कथा का आयोजन, जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली कॉलोनी में शाम 6.30 बजे।