Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी
Events in Ranchi Today झारखंड विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच गुरुवार को विपक्षी महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर फैसला लिया जा सकता है।
रांची, जेएनएन। Events in Ranchi Today झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पहले चरण में 13 सीटों पर नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज दूसरे दिन यहां कुछ उम्मीदवारों की ओर से नामजदगी के पर्चे दाखिल करने की तैयारी है। हालांकि अब तक प्रमुख दलों ने अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। लगातार गरमा रही सियासत में गुरुवार का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। संभव है कि आज विपक्षी दलों के महागठबंधन का एलान कर दिया जाए। आइए जानते हैं 7 नवंबर, गुरुवार को राजधानी रांची में होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में...
यहां देखें राजधानी रांची में 7 नवंबर, गुरुवार को होने वाले प्रमुख कार्यक्रम : Events in Ranchi Today
- बैठक: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को लेकर एकदिवसीय समीक्षा बैठक, होटल चाणक्या, बीएनआर, सुबह 10 बजे।
- युवा महोत्सव: इंटर कॉलेज युवा महोत्सव, गोस्सनर कॉलेज, सुबह 10 बजे।
- शिविर: बीएचपी का अर्चक पुरोहित प्रशिक्षण शिविर, नीलाद्री भवन धुर्वा, सुबह 10 बजे।
- प्रतियोगिता: दैनिक जागरण की ओर से संस्कारशाला के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, चुटिया, सुबह 11 बजे।
- प्रतियोगिता: बीआईटी मेसरा में समर इंटर्नशिप प्रतियोगिता, सुबह 11 बजे।
- कार्यक्रम: अग्रवाल सभा द्वारा सामूहिक विवाह से पहले हल्दात कार्यक्रम, अग्रसेन भवन, दोपहर 3 बजे।