Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी
Events in Ranchi Today. गुरुवार को बरियातू के फर्स्ट मार्क पब्लिक स्कूल में बाल दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। जैप वन में राज्य स्थापना दिवस पर परेड समारोह का आयोजन है।
रांची, जेएनएन। Events in Ranchi Today राजधानी रांची में 14 नवंबर गुरुवार को बरियातू के फर्स्ट मार्क पब्लिक स्कूल में बाल दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। जैप वन में राज्य स्थापना दिवस पर परेड समारोह का आयोजन है। नयाटोली बरियातू में केंद्रीय सरना समिति के द्वारा स्कूल का उद्घाटन किया जाएगा। रिसालदार बाबा के उर्स पर पहले दिन चादरपोशी होगी। नेहरू पार्क प्लांट में एचईसी द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती का आयोजन किया जाएगा। आइए जानते हैं 14 नवंबर, गुरुवार को राजधानी रांची में होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में...
यहां देखें राजधानी रांची में 14 नवंबर, गुरुवार को होने वाले प्रमुख कार्यक्रम : Events in Ranchi Today
- बाल दिवस: फर्स्ट मार्क पब्लिक स्कूल में बाल दिवस समारोह, बरियातू में सुबह 9.30 बजे।
- उद्घाटन: नामकुम में फिटनेस सेंटर का उद्घाटन, नामकुम में सुबह 10 बजे।
- समारोह: राज्य स्थापना दिवस पर परेड समारोह, जैप वन में सुबह 10.30 बजे।
- जयंती: एचईसी द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती का आयोजन, नेहरू पार्क प्लांट, रोड नंबर-4 में सुबह 10.30 बजे।
- उद्घाटन: केंद्रीय सरना समिति के द्वारा स्कूल का उद्घाटन, नयाटोली बरियातू में सुबह 11 बजे।
- कार्यक्रम: यूरोकिड्स द्वारा ग्रैंंड पैरेंट्स डे कार्यक्रम का आयोजन, मोरहाबादी में सुबह 11 बजे।
- वितरण: इंडियन बैंक के द्वारा स्वयं सहायता समूह के बीच लोन वितरण, बहु बाजार, एचपीडीसी हॉल में दोपहर 3 बजे।
- उर्स: रिसालदार बाबा के उर्स पर पहले दिन होगी चादरपोशी, समय-8 बजे सुबह।