विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनगड़ा में हाथियों का उत्पात, घर किया ध्वस्त, तीन को मारने को दौड़ाया

By JagranEdited By:
Published: Sun, 20 Jun 2021 06:00 AM (IST)

बीसा के बेंती पाहनटोली गाव में शनिवार की सुबह छह बजे करीब जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए घर ...और पढ़ें

अनगड़ा में हाथियों का उत्पात, घर किया ध्वस्त, तीन को मारने को दौड़ाया
अनगड़ा में हाथियों का उत्पात, घर किया ध्वस्त, तीन को मारने को दौड़ाया

संसू, अनगड़ा : बीसा के बेंती पाहनटोली गाव में शनिवार की सुबह छह बजे करीब जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दल में चार हाथी शामिल हैं। पाहनटोली के जीतवाहन मुंडा के मकान को ध्वस्त कर दिया। इसी समय अपने खेत जा रहे बिगू मुंडा, तीरथ पाहन और अजीत मुंडा को दौड़ाया। तीनों ने भागकर अपनी जान बचाई। हाथी बगल के पैना पहाड़ से गाव में आए थे। हाथियों ने रात में किसानों के खेतों में लगी गरमा धान व मक्का की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। पिछले दो-तीन महीने से जंगली हाथियों का यह दल पैना पहाड़ जंगल में शरण लिए हुए है। पैना पहाड़ जंगल के आसपास के बसे गावों, बदरी, ओबर, कुच्चू, नवागढ़, बेंती, बीसा, कामता आदि गाव में लगातार आतंक मचा रहे हैं। बेंती वनरक्षा समिति के अध्यक्ष सत्यदेव मुंडा ने हाथियों को भगाने की माग की है।

-------

पूरे जिले में लागू किया जाएगा महिलौंग माडल : डीएफओ

संसू, अनगड़ा : राची के डीएफओ अशोक कुमार दूबे शनिवार को महिलौंग वनक्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2020-21 में कराए जा रहे अग्रिम कार्यों का निरीक्षण किया। साथ में महिलौंग रेंजर आरके सिंह भी थे। स्वर्णरेखा नदी वनरोपण के लिए किए गए अग्रिम कार्यों को काफी सराहा। अनगड़ा प्रखंड के जमुवारी, हेसल, लालगढ़, गाधीग्राम, सिमलिया्र, सालहन व रूपरू के साथ-साथ महिलौंग में पौधारोपण का निरीक्षण किए। जोन्हा गुड़ीडीह स्थित वनविभाग के विश्रामागार में कराए गए सीमेंटेड बेंच, गार्डेनिंग को देखा। सिल्ली के लौसेरा में वनरोपण व सिल्ली वन विश्रामागार में लगाए गए फाउंटेन को देखकर प्रभावित हुए। डीएफओ अशोक कुमार दुबे ने कहा कि महिलौंग रेंज में पौधरोपण सहित अन्य कार्य काफी बेहतर तरीके से किया गया है। पूरे जिले में महिलौंग माडल को अपनाया जाएगा। इस मौके पर जयप्रकाश साहू, मुकेश भगत, असहर जया, नितीन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।