Move to Jagran APP

रांची में इस महीने बिजली विभाग बकाएदारों से वसूलेगा एक अरब रुपये

राजधानी में सितंबर में बिजली के बकाया बिल की वसूली का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। इस माह मैं एक अरब रुपए की वसूली की जाएगी। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक ने सभी के लक्ष्य का निर्धारण कर दिया है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Sun, 12 Sep 2021 06:50 AM (IST)Updated: Sun, 12 Sep 2021 06:50 AM (IST)
रांची में इस महीने बिजली विभाग बकाएदारों से वसूलेगा एक अरब रुपये
रांची में इस महीने बिजली विभाग बकाएदारों से वसूलेगा एक अरब रुपये। जागरण

रांची, जासं । राजधानी में सितंबर में बिजली के बकाया बिल की वसूली का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। इस माह मैं एक अरब रुपए की वसूली की जाएगी। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक ने इस संबंध में बैठक कर राजधानी के सभी रमन दलों के लक्ष्य का निर्धारण कर दिया है। इसके साथ ही सभी प्रमंडल में डिस्कनेक्शन गैंग भी बना दिए गए हैं। यह डिस्कनेक्शन गैंग अभियान चलाकर राजस्व वसूली करेंगे और जो लोग बिजली का बिल नहीं देंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए कनेक्शन काट दिया जाएगा।

loksabha election banner

किससे होगी कितनी वसूली

16 करोड़ रुपये वसूलेगा का डोरंडा प्रमंडल

21 करोड़ रुपये वसूलेगा कोकर प्रमंडल

11 करोड़ रुपये वसूलेगा न्यू कैपिटल प्रमंडल

13 करोड़ रुपये वसूलेगा रांची का केंद्रीय प्रमंडल

13 करोड़ रुपये वसूलेगा रांची का पूर्वी प्रमंडल

15 करोड़ रुपये वसूलेगा रांची का पश्चिमी प्रमंडल

3 करोड़ रुपये वसूलेगा खूंटी, गुमला और लोहरदगा प्रमंडल प्रमंडल

2 करोड़ रुपये वसूलेगा सिमडेगा प्रमंडल

कहां बनाए गए कितने डिस्कनेक्शन गैंग

12 डिस्कनेक्शन गैंग बने हैं रांची सेंट्रल, कोकर, डोरंडा, रांची ईस्ट व रांची वेस्ट प्रमंडल में

8 डिस्कनेक्शन गैंग बने हैं रांची न्यू कैपिटल में प्रमंडल में

4 डिस्कनेक्शन गैंग बनाए गए हैं खूंटी प्रमंडल में

6 डिस्कनेक्शन गैंग बनाए गए हैं गुमला, लोहरदगा व सिमडेगा प्रमंडल में


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.