SIR के नाम पर आया ई-मेल पड़ सकता है भारी! मतदाता सूची से नाम कटने का डर दिखाकर हो रही ठगी की कोशिश
चुनाव आयोग ने एसआईआर के नाम पर भेजे जा रहे फर्जी ई-मेल से सतर्क रहने की अपील की है, जिसमें ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।
HighLights
एसआईआर के नाम पर मतदाताओं को भेजे जा रहे फर्जी ई-मेल।
ड्राफ्ट मतदाता सूची से नाम हटने का दिखाया जा रहा डर।
राज्य ब्यूरो, रांची। एसआईआर के नाम पर लोगों को फर्जी ई-मेल भेजा जा रहा है। चुनाव आयोग ने ऐसे मेल से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि यह साइबर धोखाधड़ी का प्रयास हो सकता है।
इन दिनों कुछ लोगों को ई-मेल भेजकर दावा किया जा रहा है कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान विसंगतियां पाए जाने के कारण उनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटा दिया गया है। ई-मेल में फिर से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए एक लिंक पर क्लिक कर व्यक्तिगत जानकारी एवं दस्तावेज जमा करने को कहा जा रहा है।
आयोग ने आम नागरिकों एवं मतदाताओं से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध ई-मेल में दिए गए लिंक पर क्लिक न करें। अपनी व्यक्तिगत जानकारी, ओटीपी या दस्तावेज किसी अनजान लिंक पर साझा न करें। जिला निर्वाचन पदाधिकारी अथवा निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी द्वारा इस प्रकार के ई-मेल भेजकर प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए नहीं कहा जा रहा है।
आयोग के अनुसार, एसआईआर से संबंधित किसी भी प्रकार के सत्यापन अथवा दस्तावेज जमा करने के लिए अपने संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से संपर्क करें एवं ऑनलाइन माध्यम के लिए ईसीआईनेट ऐप अथवा voters.eci.gov.in पोर्टल का इस्तेमाल करें।
चार नवंबर को आयोजित होगी बीएलओ व बीएलए की पांचवीं बैठक
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने चार नवंबर को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलए-2 की पांचवीं बैठक तथा चुनाव पाठशाला के आयोजन को लेकर सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।
उन्होंने बैठक में उन मतदाताओं की सूची पर विस्तार से चर्चा करने के निर्देश दिए, जिन्होंने दो बार नोटिस दिए जाने एवं घर-घर जाकर दस्तावेज संग्रहण का प्रयास किए जाने के बावजूद आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए हैं।
यह भी पढ़ें- Jharkhand SIR: हिंदू महिला को मुस्लिम वोटर बनाने पर चुनाव आयोग सख्त, FIR दर्ज करने की तैयारी