Move to Jagran APP

Jharkhand By Election: अनिल धिंगरा दुमका तथा राजेंद्र किशन बेरमो के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

भारत निर्वाचन आयोग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो पदाधिकारियों को दुमका तथा बेरमो उपचुनाव के लिए सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्ति किया है। इसके तहत उत्तर प्रदेश कैडर के 2008 बैच के आइएएस पदाधिकारी अनिल धिंगरा को दुमका उपचुनाव के लिए सामान्य पर्यवेक्षक बनाया गया है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2020 07:17 PM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2020 07:25 PM (IST)
अनिल धिंगरा दुमका तथा राजेंद्र किशन बेरमो के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त। प्रतीकात्मक तस्वीर

रांची (राज्य ब्यूरो) । भारत निर्वाचन आयोग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो पदाधिकारियों को दुमका तथा बेरमो उपचुनाव के लिए सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसके तहत उत्तर प्रदेश कैडर के 2008 बैच के आइएएस पदाधिकारी अनिल धिंगरा को दुमका उपचुनाव के लिए सामान्य पर्यवेक्षक बनाया गया है। इस तरह, राजस्थान कैडर के 2008 बैच के ही पदाधिकारी राजेंद्र किशन को बेरमो उपचुनाव के लिए सामान्य पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसके अलावा झारखंड के 14 आइएएस तथा पांच आइपीएस को दूसरे राज्यों में पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।

loksabha election banner

14 आइएएस तथा पांच आइपीएस दूसरे राज्यों में बने पर्यवेक्षक

भारतीय प्रशासनिक सेवा के झारखंड कैडर के 14 पदाधिकारी दूसरे राज्यों में होनेवाले उपचुनाव में सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्ति किए गए हैं। वहीं, भारतीय पुलिस सेवा के पांच पदाधिकारी पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। सामान्‍य पर्यवेक्षक बनाए गए पदाध‍िकार‍ियों में भारतीय प्रशासन‍िक सेवा के पदाध‍िकारी कृपानंद झा, मनोज कुमार, डा. शैलेश कुमार चौरसिया, ए दोडे, राय महिमापत रे, शांतनु अग्रहरि, दिनेश प्रसाद, दीपक शाही, केके मिश्रा, राजीव रंजन, अबु इमरान, जितेंद्र सिंह, अजय नाथ झा तथा मृत्युंजय वर्णवाल शामिल हैं।

इसी तरह भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारियाें में टी कंडास्वामी, कुसुम पुनिया, अनुप बिरथरे, कौशल किशोर तथा कन्हैया म्यूर पटेल शामिल हैं। इनमें से अधिसंख्य आइएएस पर आइपीएस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों में की गई है। बिहार चुनाव में झारखंड से किसी भी पदाधिकारी को पर्यवेक्षक नहीं बनाया गया है। दूसरे राज्यों में पर्यवेक्षक बनाए गए सभी पदाधिकारी सोमवार को भारत निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपचुनाव को लेकर आयोग के दिशा-निर्देश से अवगत कराया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.