Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: राज्य की चार सीटों पर थमा चुनावी शोर, 12 को डाले जाएंगे वोट

Lok Sabha Election 2019. झारखंड की चार सीटों गिरिडीह धनबाद जमशेदपुर तथा सिंहभूम पर चुनाव प्रचार खत्म हो गया है। अब उम्मीदवार डोर टू डोर कैंपेन करने में जुट गए हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 10 May 2019 07:24 PM (IST)Updated: Sat, 11 May 2019 10:12 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: राज्य की चार सीटों पर थमा चुनावी शोर, 12 को डाले जाएंगे वोट
Lok Sabha Election 2019: राज्य की चार सीटों पर थमा चुनावी शोर, 12 को डाले जाएंगे वोट

रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 - झारखंड में लोकसभा चुनाव के तहत तीसरे चरण (देश का छठा चरण) की चार सीटों गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर तथा सिंहभूम में शुक्रवार को शाम चार बजे से चुनावी शोर थम गया। इसके बाद प्रत्याशी केवल डोर टू डोर कैंपेन व बूथ मैनेजमेंट में जुट गए हैं।

loksabha election banner

इन चारों सीटों पर 12 मई को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक कुल 8,300 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। इन चार सीटों पर 66,85,401 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 35,05,565 पुरुष तथा 31,79,720 महिला मतदाता हैं। 116 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। चारों सीटों पर कुल 67 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें नौ महिला हैं।

दो चरणों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के बाद निर्वाचन आयोग ने इस चुनाव में भी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की है। लगभग 40 हजार पुलिस कर्मी व पदाधिकारी सुरक्षा की कमान संभालेंगे। तीन हेलीकॉप्टरों से आसमान से भी निगरानी रखी जाएगी। आपात स्थिति के लिए एक एयर एंबुलेंस रांची एयरपोर्ट पर तैनात किए गए हैं।
धनबाद, जमशेदपुर में लगेगी दो-दो बैलेट यूनिट
धनबाद और जमशेदपुर में प्रत्येक बूथों पर दो-दो बैलेट यूनिट लगाई जाएगी। इन दोनों सीटों पर 15 से अधिक उम्मीदवार हैं। वहीं गिरिडीह और सिंहभूम में 15 या इससे कम उम्मीदवार होने के कारण एक-एक बैलेट यूनिट का इस्तेमाल किया जाएगा। चारों सीटों पर मतदान के लिए 8300 कंट्रोल यूनिट, 12,724 बैलेट यूनिट तथा 8,300 वीवीपैट मशीनें लगाई जाएंगी। 1,673 कंट्रोल यूनिट, 2,558 बैलेट यूनिट तथा 2,502 वीवीपैट मशीनें रिजर्व रखी गई हैं।
कहां कितने उम्मीदवार
गिरिडीह : 15, धनबाद : 20, जमशेदपुर : 23,  सिंहभूम : 09
इनकी प्रतिष्ठा दांव पर
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, वर्तमान सांसद सह पूर्व मंत्री पीएन सिंह, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व मंत्री चंपाई सोरेन, विधायक जगरनाथ महतो, प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी कीर्ति आजाद आदि।
कहां कितने मॉडल बूथ
गिरिडीह : 105, धनबाद : 120, जमशेदपुर : 129, सिंहभूम : 36
कहां कितने महिला बूथ
गिरिडीह : 25, धनबाद : 18, जमशेदपुर : 25, सिंहभूम : 17

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.