धुर्वा डैम में डूबकर आठ वर्षीय बच्चे की मौत
नगड़ी थाना क्षेत्र के धुर्वा डैम में सोमवार को आठ वर्षीय बच्चा अंशू महली की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 09:30 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 09:30 PM (IST)
पिस्कानगड़ी : नगड़ी थाना क्षेत्र के धुर्वा डैम में सोमवार को आठ वर्षीय बच्चा अंशू महली की मौत डूबकर हो गई। वह डैम में नहाने गया हुआ था। जानकारी के अनुसार अंशू धुर्वा थाना क्षेत्र के हड़सेर निवासी दिलीप महली का पुत्र था। वह अकेले नहाने गया था। नहाने के क्रम में वह गहरे पानी में चला गया। सूचना मिलने पर उसके परिजन डैम पहुंचे और अंशू को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही अंशू ने दम तोड़ दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें