विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Eid Milad Un Nabi 2022: उत्साह के साथ पलामू में मनाई जा रही ईद मिलादुन्नबी; शांति का पैगाम देता है इस्लाम

By Jagran NewsEdited By: Sanjay Kumar
Published: Sun, 09 Oct 2022 11:30 AM (IST)Updated: Sun, 09 Oct 2022 11:31 AM (IST)

Eid Milad Un Nabi 2022 झारखंड के पलामू जिला में उत्साह और उमंग के साथ रविवार को हजरत मोहम्मद सल्ललाहो ...और पढ़ें

Eid Milad Un Nabi 2022: मेदिनीनगर शहर में निकले जुलूस-ए- मोहम्मदी में शामिल उलेमा व आयोजन समिति के पदाधिकारी।
Eid Milad Un Nabi 2022: मेदिनीनगर शहर में निकले जुलूस-ए- मोहम्मदी में शामिल उलेमा व आयोजन समिति के पदाधिकारी।

मेदिनीनगर, (पलामू), जासं। Eid Milad Un Nabi 2022 झारखंड के पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर समेत पूरे पलामू जिले में रविवार को अकीदत-मुहब्बत व उत्साह के साथ हजरत मोहम्मद सल्ललाहो अलैही वसल्लम की जयंती ईद मिलाद-उन-नबी मनाई जा रही है। रविवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी में अकीदमंदों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इसमें हजारों की संख्या में युवा, बच्चे व बुजुर्ग शामिल हुए। जुलूस में अकीदतमंद रसूल की आमद मरहबा, सरकार की आमद मरहबा, रसूल-ए-खुदा की शान अल्लाह-अल्लाह आदि के नारे बुलंद करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

स्थानीय गौसिया मोहल्ला से सुबह 8.30 बजे जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाली गई। यह जुलूस मुस्लिमनगर पहुंचा। यहां शाने रसूल पर रोशनी डाली। शास्त्री नगर, शिवाला रोड,आढ़त रोड, कन्नी राम चौक,सत्तारसेठ चौक,पंचमुहान ,जिला स्कूल चौक होते शहर के छहमुहान पहुंचा। रास्ते में कई उलेमा-ए-कराम ने ईद मिलादुन्नबी के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि इस्लाम पूरे विश्व को शांति का पैगाम देता है।

इस्लाम पूरे विश्व को नफरत दूर करने व अमन कायम करने का पैगाम देता है

मौलाना गुफरान, मौलाना अबरार, हाफिज व कारी जसीमउद्दीन शमीमी, हाफिज अमजद, हाफिज मेराज, हाफिज सुहैल आदि ने शाने मुस्तफा बयां की। उलेमा ने कहा कि इस्लाम पूरे विश्व को नफरत दूर करने व अमन कायम करने का पैगाम देता है। इस्लाम किसी को तकलीफ नहीं देने का संदेश देता है। कहा कि इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद सल्ललाहो अलैही वसल्लम ने दुनिया की सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक बुराईयों को दूर किया। महिलाओं को सम्मान दिलाया। शराब हराम करार दिया गया। महिलाओं को हक दिलाया।

जरूरत है इस्लाम के कायदे-कानून पर अमल करने की

उन्होंने कहा कि मुसलमान दहशतगर्द नहीं हो सकता है। हजरत मोहम्मद सल्ललाहो अलैही वसल्लम ने इस्लाम मजहब के माध्यम से विश्व को शांति, भाईचारगी व वतन से मुहब्बत का पैगाम दिया है। इस्लाम तलवार से नहीं एखलाक से फैला है। अल्लाह व उसके रसूल पर बताए रास्ते पर चलकर ही दुनिया में अमन की फिजां कायम की जा सकती है। जरूरत है इस्लाम के कायदे-कानून पर अमल करने की।

जुलूस ए मोहम्मदी कमेटी ने किया संचालन

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर में निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी का संचालन जुलूस ए मोहम्मदी कमेटी ने किया। इसमें कमेटी के सरपरस्त हाजी तौफीक खां, हाजी ग्यास खां, हाजी मुमताज खां, हाजी सुलेमान, सदर नजीर शाह, नायब सदर मो इब्राहीम, सेक्रेटरी नफीस खां,नायब सेक्रेटरी जाहिद खां, मो जीशन खां, मो वसीम खां, शाहिद खां आदि ने जुलूस के नेतृत्व में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जुलूस संचालन में पुलिस पदाधिकारियों ने कमेटी का भरपूर सहयोग किया।

खूब बंटी शिरनी, गले मिलकर दी बधाई

जूलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल लोगों का जगह-जगह स्वागत हुआ। कई क्विंटल शिरनी का वितरण किया गया। इसमें बड़ी संख्या में अकीदमंदों ने शिरनी ली। सजी मसाजिद व गलियां, ईद मिलादुन्नबी को लेकर शहर की मस्जिदों व मुस्लिम इलाकों सजाया गया।

जुलूस में ये लोग रहे मौजूद

जुलूस में हाजी तौफीक खां, हाजी शफी मो. हाजी कमरूद्दीन अंसारी, मो जीशान खां, वसीम खां, शमीम अहमद राईन, मो अशफाक अंसारी, मो नेयाज अहमद, नसीम अख्तर, मोबीन अख्तर, मो शबान अली, सैयद समी अहमद, एसएम शाहनवाज, आसिफ खां, मकबूल मंजर, मो. अली हक ,मो. नौशाद उर्फ नन्हें, सैयद मो.इलियास, सैयद खुर्शीद अहमद, मोहम्मद जीशान समर, मोहम्मद रेहान और छोटा, यहीया खां, मो इरशाद, हसनैन खां, मो. इरफान, असगर हुसैन, इमामउद्दीन खां, शाहनवाज खां अंटू, मो. युसूफ, सैयद मो. अरशद, मो. शमीम उर्फ बबलू, कमाल खां, मो. नैयर, परवेज अहमद, मो. कलाम, मुश्ताक शाह, मुनीफ कुरैशी, मो.एजाज, मो. जीशान समर, मो रेहान, सुल्तान अहमद, शहबाज खां समेत हजारों लोग मौजूद थे।