ईद करीब, बाजार की रौनक परवान पर
इफ्तार के बाद जुट रही खरीदारों की अधिक भीड़, पूरे दिन हो रही खरीदारी।
जागरण संवाददाता, रांची : रमजान उल मुबारक के दिन गुजरने के साथ ही बाजारों पर ईद की खुशी का सरूर चढ़ना शुरू हो गया है। ईद जैसे-जैसे करीब आ रही है, बाजार की रौनक भी परवान चढ़ रही है। इफ्तार के बाद से शुरू होने वाली ईद की खरीदारी के लिए देर रात तक भीड़ उमड़ रही है। जहा त्योहारी भेजने के लिए सेवई और मेवे की खरीद ने तेजी पकड़ी है तो वहीं लोकल मार्केट से लेकर शहर के सभी मॉल भी खरीदारों की भीड़ से गुलजार हैं। बड़े ब्राड से लेकर लोकल ब्राड भी खरीदारी पर छूट दे रहे हैं। वैसे भी हर साल समर सीजन के कपड़े जूतों से लेकर एसेसरीज पर भारी डिस्काउंट होता है। ये पुराना स्टॉक क्लियर करने के लिए लगाई जाती है ताकि सीजन का नया स्टॉक शोरूम में भेजा जा सके। इसलिए ईद की खरीदारी करने वालों को इसका फायदा भी मिल रहा है।
55 से 130 रुपए प्रति किलो बिक रही सेवईं :
ईद पर मिठास की तैयारी और शादीसुदा बेटी और बहनों को त्योहारी भेजने के लिए बाजारों में सेवई की दुकानें सज गई है। ईद पर ज्यादातर घरों में किवामी बनती है। इसलिए बाजार में ज्यादा माग जीरो नंबर की सेवई की है। मीडियम सेवईयों की भी माग खूब है। बाजार में 55 से लेकर 130 रुपए तक प्रतिकिलो के हिसाब से सेवईया बिक रही है।
बाजार में विदेशी टोपी की बहार :
नमाजियों के सिर पर रामपुरी, अजमेरी और हैदराबादादी की निजामी टोपियों के साथ अब बाजार में विदेशी टोपियों ने भी अपनी जगह बना ली है। बाजार में तुर्की, इंडोनेशिया, मलेशिया, बंग्लादेश की टोपिया भी बाजार में बिक रही है।
रातभर इबादत की, गुनाहों की मागी माफी :
शब ए कद्र की रात को हजारों रातों से अफजल कहा जाता है। माहे मुबारक की इस रात में अल्लाह ने अपनी किताब कुरआन को नाजिल किया था। सोमवार को शब ए कद्र में लोगों ने रातभर इबादत की और अल्लाह से अपने गुनाहों क माफी मागी। इबादत का यह सिलसिला फज्र की नमाज तक जारी रहा। मस्जिदों में काफी तादाद में लोग मौजूद थे।