यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अमित शाह की बैठक में कौन करेगा झारखंड पुलिस का प्रतिनिधित्व? DGP अनुराग गुप्ता की जगह इस अफसर को किया जा रहा तैयार
रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक 10 मई को होनी है जिसकी अध्यक्षता अमित शाह करेंगे। केंद्र द्वारा अनुराग ...और पढ़ें

HighLights
- 10 मई को होटल रेडिसन ब्लू में होनी है पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, अमित शाह होंगे
- वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आइजी सीआइडी असीम विक्रांत मिंज को किया जा रहा है तैयार
- केंद्र को भेजी गई बैठक में शामिल होने वाले अधिकारियों की सूची में है अनुराग गुप्ता का नाम
- केंद्र पहले ही उन्हें मान चुकी है सेवानिवृत्त, ऐसे में बैठक में उनकी उपस्थिति पर उठ सकता है सवाल
राज्य ब्यूरो, रांची। रांची के होटल रेडिसन ब्लू में 10 मई को प्रस्तावित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने वाले राज्य के अधिकारियों की सूची केंद्र को भेजी गई है। इस सूची में डीजीपी अनुराग गुप्ता का भी नाम है, जिसे केंद्र ने 30 अप्रैल को ही सेवानिवृत्त मान लिया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में डीजीपी के रूप में अनुराग गुप्ता को शामिल होने की अनुमति मिलेगी कि नहीं, यह तय नहीं हो सका है।
अगर उन्हें अनुमति नहीं मिलती है तो राज्य सरकार ने इसकी भी वैकल्पिक व्यवस्था कर रखी है। इसके लिए अपराध अनुसंधान विभाग (सीआइडी) के आइजी असीम विक्रांत मिंज को तैयार किया जा रहा है।
केंद्र उक्त बैठक में अगर अनुराग गुप्ता के नाम पर आपत्ति जताता है तो वैसी स्थिति में असीम विक्रांत मिंज पुलिस का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। उन्हें बैठक के मद्देनजर संबंधित एजेंडों को लेकर खुद को अप-टू-डेट करने को कहा गया है।
बैठक के एजेंडे में बच्चों-महिलाओं से होने वाले अपराध में उठाए गए पुलिस के कदम, की गई कार्रवाई, अनुसंधान में तेजी व सजा की दर के बिंदु भी शामिल हैं।
इसपर पुलिस की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री के सामने राज्य में प्रोटेक्शन आफ चिल्ड्रेन फ्रोम सेक्सुअल अफेंसेज (पोक्सो) अधिनियम की अद्यतन स्थिति से संबंधित प्रस्तुति दी जाएगी।
आकस्मिक स्थिति में सहयोग के लिए जारी डायल 112 के रिस्पांस दर की जानकारी भी बैठक में पुलिस की ओर से साझा की जानी है।
सीएस की बैठक में भी कुछ अधिकारियों ने गुप्ता के नाम पर जताई है आपत्ति
मुख्य सचिव अलका तिवारी की बैठक में पिछले दिनों कुछ वरिष्ठ आइएएस-आइपीएस अधिकारियों ने अनुराग गुप्ता के नाम पर आपत्ति जता दी है।
अनुराग गुप्ता को डीजीपी के पद से हटाए जाने संबंधित केंद्र के निर्देश को उन अधिकारियों ने कानून सम्मत भी बताया है।
सेवानिवृत्ति के बावजूद डीजीपी के पद पर बनाए रखने संबंधित राज्य सरकार के फैसले को कुछ अधिकारियों ने नियम विरुद्ध बताया है।
डीजीपी की नियुक्ति को लेकर बनी नियमावली की त्रुटियों को भी उन अधिकारियों ने इंगित करते हुए उसमें संशोधन की आवश्यकता पर जोर दिया है।
यह भी पढ़ें-
