Move to Jagran APP

आओ खुशियां मनाओ, प्रभु यीशु जी उठे

रांची पुण्य शनिवार को पुरुलिया रोड स्थित लोयला मैदान में संत मरिया चर्च की ओर से पास्का जागरण का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 06:54 AM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 06:54 AM (IST)
आओ खुशियां मनाओ, प्रभु यीशु जी उठे
आओ खुशियां मनाओ, प्रभु यीशु जी उठे

रांची : पुण्य शनिवार को पुरुलिया रोड स्थित लोयला मैदान में संत मरिया चर्च की ओर से पास्का जागरण का आयोजन किया गया। जागरण अनुष्ठान रात 10.30 बजे शुरू हुआ। आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो की उपस्थिति में पवित्र आग की आशीष हुई। पास्का मोमबत्ती जलाई गई। इसके बाद ज्योति गुणगान हुआ। बाइबिल का पाठ किया गया। देर रात करीब 12 बजे घंटे की ध्वनि और मंगलगीत के बीच प्रभु यीशु के पुन: जी उठने पर खुशियां मनाई गई। प्रभु का स्वागत किया गया। एक-दूसरे को बधाई दी गई। इससे पूर्व सुबह छह बजे संत मरिया चर्च में प्रात: वंदना और पाप स्वीकार अनुष्ठान कराया गया। मौके पर फादर थेओदोर टोप्पो, पल्ली पुरोहित जेम्स भेंगड़ा, प्रफुल तिग्गा आदि उपस्थित थे। आज मनेगा ईस्टर पर्व : आज रविवार को ईस्टर पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रभु के वापस आने की खुशियां मनाई जाएंगी। इस अवसर पर शहर के विभिन्न चर्च एवं कब्रिस्तान में सुबह से ही प्रार्थना, प्रभु भोज का आयोजन किया जाएगा। प्रभु का जी उठना महान सत्य : जागरण के दौरान विशेष प्रार्थना हुई। आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो ने कहा कि प्रभु यीशु मरने के तीन दिन बाद फिर से जी उठते हैं, यह एक महान सत्य है। हमारे प्रभु ने एक निश्चित मिशन को पूरा करने के लिए मानव रूप धारण किया। शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक और सामाजिक पीड़ा सही और अंत में अपना जीवन मानव कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उनका उद्देश्य ईश्वर का मनुष्य के साथ संबंध स्थापित करना था। तीन दिन बाद प्रभु खुद तो जी ही उठे, समस्त मानव को पुनरुत्थान का सहभागी बनाया। आज के दिन ईश्वर को धन्यवाद देने का है, खुशियां मनाने का है। दो माह तक जालायी जाएगी मोमबत्ती : शनिवार को रात में आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो के सान्निध्य में सामूहिक रूप से मोमबत्ती जलाई गई। एक बड़े आकार की मोमबत्ती प्रार्थना मंच पर जला कर प्रभु की प्रार्थना की गई। यही मोमबत्ती अगले दो महीना तक चर्च में होने वाले प्रार्थना में विशेष तौर पर जलायी जाएगी। कांटाटोली कब्रिस्तान में सुबह पांच से बजे से प्रार्थना सभा : ईस्टर पर कांटाटोली स्थित कब्रिस्तान में सुबह पांच बजे से प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। प्रभु के याद में विश्वासी प्रेम स्वरूप कैंडल जलाएंगे। अपने पूर्वजों का भी स्मरण करेंगे। प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। यहां संत पॉल चर्च के भोपाल डायसिस के बिशप मनोज चरण मुख्य अनुष्ठाता होंगे। प्रभु वाणी सुनाएंगे। लोगों को आशीष देंगे। प्रार्थना के उपरांत प्रभु भोज का आयोजन किया जाएगा। वहीं बहुबाजार स्थित संत पॉल चर्च में सुबह छह बजे प्रार्थना सभा होगी। यहां पर बिशप बास्के सभा को प्रभु का संदेश सुनायेंगे। विदेशियों के लिए 10.30 बजे अलग से अंग्रेजी भाषा में प्रार्थना सभा होगी। इस प्रार्थना सभा के मुख्य अनुष्ठाता बिशप होंगे। इससे पूर्व शनिवार को दोपहर में नामांकरण संस्कार का आयोजन किया गया। पुरोहित ने तीन बच्चों का नामांकरण किया। मौके पर बड़ी संख्या में विश्वासी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.