Move to Jagran APP

पूर्व सिंहभूम, गोड्डा, राची वं धनबाद की टीमें सेमीफाइनल में

रांची जमशेदपुर में आयोजित 19वी झारखंड राज्य बालक बालिका जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप में बालिका वर्ग में पूर्व सिंहभूम गोड्डा राची धनबाद की टीम ने सेमीफाइनल में अपना जगह पक्का किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 02:27 AM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 06:33 AM (IST)
पूर्व सिंहभूम, गोड्डा, राची वं धनबाद की टीमें सेमीफाइनल में

जागरण संवाददाता, रांची : जमशेदपुर में आयोजित 19वी झारखंड राज्य बालक बालिका जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप में बालिका वर्ग में पूर्व सिंहभूम, गोड्डा, राची, धनबाद की टीम ने सेमीफाइनल में अपना जगह पक्का किया। शनिवार को खेले गए बालक वर्ग के मैच में बोकारो की टीम ने हजारीबाग को 25-12, 25-20 से, धनबाद ने गढ़वा को 25-6, 25-6, देवघर ने पलामू को 25-11, 25-19, वेस्ट सिंहभूम ने गढ़वा को 25-19, 22-25, 15-09 से, पूर्व सिंहभूम ने चतरा को 25-6, 25-5 को, दुमका ने चतरा को 25-10, 25-14, को कोडरमा ने पलामू को 25-23, 25-19 से राची ने पलामू को 25-11, 25-14, बोकारो ने लोहरदगा को 25-12, 25-17 से रामगढ़ ने लोहरदगा को 25-10, 25-16, धनबाद ने जामताड़ा को 25-18, 25-18 से हराया।

loksabha election banner

29 सितंबर को सुबह अन्य सभी मैच खेले जाएंगे। शनिवार को झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के महासचिव एवं वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर बोस ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। सेमीफाइनल मैच में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला बॉक्सर अरुणा मिश्रा ने भी खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त किया। मैच का संचालन संजय ठाकुर, सुनील राय, राजेश्वर गुप्ता, अमरीक सिंह, हरे राम, जे अरुण मूर्ति, जीतेंद्र मिश्रा, अजय किस्पोट्टा, राहुल मुंडा मौजूद थे। पर्यवेक्षक की भूमिका में उत्तम राज और अंतरराष्ट्रीय वालीबॉल प्रशिक्षक राजेश सिंह के साथ अरशद अली, बलविंदर सिंह, प्रवीण मिश्रा, बिधान मराडी, गोकुल कुमार, भास्कर राव, प्रदीप तिवारी, प्रसिडेंट भास्कर राव भी मौजूद थे। सीबीएसई पूर्वी क्षेत्र जोनल ताइक्वाडो एक अक्तूबर से

जासं, रांची : शारदा ग्लोबल स्कूल की मेजबानी में क्लस्टर थ्री के तहत तीन दिवसीय सीबीएसई पूर्वी क्षेत्र जोनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता एक अक्तूबर से आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश से लगभग 125 विद्यालयों के 1200 खिलाड़ी भाग लेंगे। अंडर 14, 17 और अंडर 19 आयु वर्ग में होनेवाली इस प्रतियोगिता में 54 स्वर्ण, 54 रजत और 108 कास्य पदक दाव पर होंगे। प्रतियोगिता के संचालन के लिए सीबीएसई पर्यवेक्षक अशोक देवल के साथ 48 सदस्यी निर्णायक मंडली योगदान देगी। खिलाड़ियों व तकनीकी अधिकारियों के लिए सारी व्यवस्था स्कूल परिसर में ही की गई है। सभी टीमें रविवार शाम राची पहुंचेंगी। उद्घाटन पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव राहुल शर्मा करेंगे।

इमा प्रतिभा सम्मान समारोह आज

जासं, रांची : इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी के तत्वावधान में रविवार 29 सितंबर को मुख्य प्रशिक्षण केंद्र संत जोसेफ क्लब में इमा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें पिछले दिनो धनबाद में आयोजित प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी सम्मानित किए जाएंगे। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में अंजली कुमारीए सुहानी कुमारी, फरहान अख्तर, अक्षय कुमार, श्वेता हेम्ब्रोम, रवि कुमार सिंह, लेखराज उराव, जय उराव, स्वस्तिका शामिल है। यह जानकारी इमा के तकनीकी निर्देशक सुनील किस्पोट्टा ने दी।

राज्य स्तरीय एसजीएफआई तीरंदाजी शुरू

जासं, रांची : पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय झारखंड एवं जिला प्रशासन पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार से राज्य स्तरीय एसजीएफ आई तीरंदाजी प्रतियोगिता पुलिस लाइन मैदान में शुरू हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जनजातीय मंत्रालय भारत सरकार के अर्जुन मुंडा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं तीर चला कर किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि जेबी तुबिद, पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त आर राजकुमार, एसपी, पश्चिमी सिंहभूम इंद्रजीत माहथा, जिला खेल पदाधिकारी गिरजानंदन किस्कू, द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित पूर्णिमा महतो सहित अधिकारी उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में 17 जिलो के 600 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारी वर्षा के बीच खिलाड़ियों का मनोबल काफी ऊंचा है। आप लोगों ने मिलकर इस आयोजन को काफी उत्साहवर्धक बनाया है। इसलिए वे सभी का अभिनंदन करते हैं। तीरंदाजी का खेल अंतरराष्ट्रीय स्तर के साथ आत्मविश्वासी एवं उद्देश्य पूर्ण स्थान बना चुका है। इस क्षेत्र के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में अपना स्थान बना रहे हैं और इस खेल के माध्यम से भारत की एक अलग पहचान बना रहे हैं। विगत कई वषरें से इस खेल में भारत के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है अभी हमारे क्षेत्र की तीरंदाज खिलाड़ी कोमलिका वारी ने अपने अच्छे प्रदर्शन से देश एवं राज्य का नाम रोशन किया है इसके लिए उपस्थित सभी खिलाड़ियों एवं लोगों की तरफ से उन्हें बधाई देता हूं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.