यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'मुझे गिरफ्तार कराना चाहते थे बन्ना गुप्ता, साजिश नाकाम', सरयू राय ने बन्ना गुप्ता पर लगाया बड़ा आरोप
सरयू राय ने बन्ना गुप्ता पर चुनाव के दौरान उन्हें गिरफ्तार कराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने ...और पढ़ें

HighLights
- बन्ना गुप्ता की साजिश विफल, मुझे कराना चाहते थे गिरफ्तार - सरयू राय
- कहा- बन्ना गुप्ता ने में गिरफ्तारी कराने की साजिश के तहत दर्ज कराया था मामला
राज्य ब्यूरो, रांची। पूर्वमंत्री और जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी सरयू राय ने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की साजिश विफल हो गई। वे चुनाव के दौरान उन्हें गिरफ्तार कराना चाहते थे। उन्होंने कहा कि मंत्री के निर्देश पर उनके विरुद्ध दायर एफआइआर पर पीड़क कार्रवाई नहीं करने के अदालती फैसले पर उन्हें संतोष है।
मंत्री ने अपने कार्यालय से भ्रष्टाचार के कागजात निकाल कर उन्हें सार्वजनिक करने के आरोप में एफआइआर दर्ज कराया था। आनन-फानन में पुलिस ने आरोप को सही करार देकर आरोपपत्र दाखिल कर दिया।
बन्ना गुप्ता चाहते थे कि आरोपपत्र पर अदालत से वारंट ले लिया जाए और मुझे चुनाव के दौरान ही गिरफ्तार कर लिया जाए। अदालत द्वारा उनके विरुद्ध पीड़क कार्रवाई नहीं करने के निर्देश से स्वास्थ्य मंत्री की साजिश विफल हो गई है।
सरयू राय ने कहा कि कोविड कर्मियों को प्रोत्साहन राशि देने के सरकारी निर्णय की सूची में मंत्री बन्ना गुप्ता ने खुद का भी नाम जोड़ दिया था। अपने हाथों से बिल बनाकर उन्होंने कोषागार में भी भेज दिया ताकि उन्हें प्रोत्साहन राशि उनके जमशेदपुर के रानीकुदर स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया के खाते में भेज दिया जाए।
सरयू राय के अनुसार, उन्होंने मंत्री के इस भ्रष्ट आचरण का भंडाफोड़ किया था और फाइल पर लिए गए उनके गलत निर्णय को सार्वजनिक किया।
इसपर स्वास्थ्य मंत्री ने यह तो नहीं कहा कि उन्होंने जो कहा है, वह गलत है। आरोप लगाया कि मैंने उनके भ्रष्टाचार की फाइल के पन्ने उनके कार्यालय से चोरी कर लिया है और मेरे विरुद्ध डोरंडा थाना में आफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करा दिया। पुलिस ने स्वास्थ्य मंत्री के दबाव में कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल कर दिया था।
