मां दुर्गा की 40 फीट ऊंची प्रतिमा होगी आकर्षण का केंद्र
इस बार कल्पना लोक दुर्गा समिति के द्वारा विशालकाय प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है। मां की प्रतिमा 40 फीट ऊंची होगी, जिसे बनाने में 6 लाख रुपये का खर्च आ रहा है।
जागरण संवाददाता, रांची : कल्पना लोक दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष 50वीं वर्षगांठ मनाएगी। संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र उर्फ सुरेंद्र यादव ने बताया कि हरमू रोड में इस वर्ष मां दुर्गा की 40 फीट की प्रतिमा बनाई जा रही है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। पंडाल निर्माण कार्य के लिए तीन सितंबर को भूमि पूजन किया जा चुका है। 18 कलाकार पंडाल निर्माण में लगे हुए हैं। मूर्ति निर्माण पर छह लाख जबकि पंडाल निर्माण पर नौ लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा पूजा पंडाल की साजोसज्जा पर भी लगभग तीन लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। षष्ठी के दिन पंडाल के पट खुलेंगे, चार दिन भक्त माता के दर्शन कर सकेंगे। इस दौरान मेले में बच्चों के लिए कई झूले लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सत्र 2018-19 की नई कार्यकारणी समिति भी गठित हो चुकी है। सुरेंद्र कुमार यादव अध्यक्ष, मिनी सिंह, पवन मुरारका व अलोक सिंह सचिव, दिवा शकर ओझा, अंकित वर्मा, आशुतोष भदानी व गौरव शर्मा संरक्षक, एकांश कुमार व साकेत भदानी संयोजक, श्वेताभ कुमार, आशुतोष ओझा, आनंद शर्मा, प्रतीक शर्मा व रवि शकर शर्मा उपाध्यक्ष, समीर सागर, सुमित सिंह, सागर कुमार, विमल मुरारका व मुन्ना शर्मा कोषाध्यक्ष, भोलानाथ ओझा, निशांत निलय, राजेश शर्मा व नितेश ओझा पूजा प्रभारी, रोहित सिंह व पिंटू सिंह संगठन मंत्री, मनदीप वर्मा, सागर विश्वनाथ, प्रभाकर ओझा व पप्पू यादव प्रचार मंत्री, तुषार वढेर, मिनांक सिंह, सचिन सिन्हा, गौतम झा, लालू शर्मा व श्रेयाश ओझा मंत्री बनाए गए। इसके अलावा 15 अन्य सदस्यों को पूजा को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।