Move to Jagran APP

Jharkhand Lockdown: राज्यपाल की अपील, लॉकडाउन के दौरान न रोकें घरेलू कामगारों का वेतन

Jharkhand Lockdown. राज्यपाल ने कहा है कि सभी वर्तमान विकट समस्या को समझें। उन्होंने जनता से भी कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन का पालन करने की अपील की।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 10:48 AM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 10:48 AM (IST)
Jharkhand Lockdown: राज्यपाल की अपील, लॉकडाउन के दौरान न रोकें घरेलू कामगारों का वेतन
Jharkhand Lockdown: राज्यपाल की अपील, लॉकडाउन के दौरान न रोकें घरेलू कामगारों का वेतन

रांची, राज्य ब्यूरो। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने नोवेल कोरोना से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर उन सभी लोगों से अपील की है कि घरेलू कामगारों, चालकों आदि को लॉकडाउन में संवेदनशील होकर स्वेच्छा से अवकाश दें। साथ ही उनका उक्त अवधि का पारिश्रमिक न काटें। राज्यपाल ने कहा है कि सभी लोग वर्तमान विकट समस्या को समझें। उन्होंने राज्य की जनता से भी कोरोना के प्रसार को रोकने हेतु प्रतिबद्धता से लॉकडाउन का पालन करने हेतु आग्रह किया है। उन्होंने राज्य के लोगों को सरहुल की बधाई भी दी है।

loksabha election banner

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने राज्यपाल से ली कोरोना से निपटने की तैयारियों की जानकारी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द एवं उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को सभी राज्यों के राज्यपाल एवं केन्द्रशासित प्रदेशों के उप राज्यपाल/प्रशासकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से नोवेल कोरोना से निपटने को लेकर किए जा रहे प्रयासों और अबतक की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने इस क्रम में कुछ सुझाव भी प्राप्त किए।

झारखंड से राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति को बताया कि अभी तक झारखंड में कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला है। इसके बावजूद सारी एडवांस तैयारियों का निर्देश मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव को दिया गया है। वे लगातार तैयारियों पर नजर भी रख रही हैं। लॉकडाउन में किसी नागरिक को कोई परेशानी न हो इस संबंध में भी निर्देश दिया गया है। इस मौके पर राज्यपाल के प्रधान सचिव शैलेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.