डॉ. अजय कुमार बने झारखंड कांग्रेस के नए अध्यक्ष
जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार अब प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालेंगे।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से सुखदेव भगत की छुट्टी कर दी गई है। जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार अब प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालेंगे। गुरुवार को नई दिल्ली में इस बाबत निर्णय किया गया। हालांकि आलाकमान ने आलमगीर आलम को पार्टी विधायक दल का नेता बनाए रखने पर स्वीकृति दी है।
डॉ. अजय कुमार भारतीय पुलिस सेवा के चर्चित अधिकारी रहे हैं। वह अविभाजित बिहार में पटना समेत जमशेदपुर आदि प्रमुख शहरों में तैनात रहे। आइपीएस की नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने कुछ साल कारपोरेट घरानों के साथ कामकाज का अनुभव लिया।
वह झाविमो के टिकट पर पहली बार जमशेदपुर से सांसद चुने गए। बाद में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। फिलहाल के कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता का दायित्व निर्वहन कर रहे थे।
झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Dr.Ajoy Kumar to be Jharkhand Congress President, Alamgir Alam to be CLP leader.— ANI (@ANI) November 16, 2017