RIMS Ranchi: रिम्स और सदर अस्पताल रांची में ओपीडी में ये डाक्टर रहेंगे मौजूद, यहां जानें
RIMS Ranchi News Jharkhand News सुबह 900 बजे से रिम्स में ओपीडी की सुविधा मिलनी शुरू हो जाती है। सदर अस्पताल और रिम्स में 24 घंटा इमरजेंसी सेवा उपलब्ध है। गर्भवती महिलाओं को मुख्यमंत्री जननी योजना का लाभ भी दिया जाता है।
रांची, जासं। झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स और जिला अस्पताल के रूप में सदर अस्पताल में भी ओपीडी सेवा के साथ कोविड जांच की भी सुविधा उपलब्ध है। सुबह 9:00 बजे से यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाती है। इसके साथ ही सदर अस्पताल और रिम्स में 24 घंटा इमरजेंसी की सेवा उपलब्ध है। इन सारे जगहों पर कोविड गाइडलाइन के अनुसार मरीजों को देखा जा रहा है और जरूरत पड़ने पर उनका कोविड टेस्ट भी कराया जा रहा है। इसके अलावा कोरोना वैक्सीन भी दोनों जगहों पर दिया जा रहा है।
यहां रांची समेत झारखंड के विभिन्न जिलों से मरीज आते हैं। दिन के एक बजे तक ओपीडी सेवा चलती है, फिर दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक डॉक्टर बैठते हैं। यहां मेडिसिन, न्यूरो व सर्जिकल ओपीडी में काफी भीड़ लग जाती है। कोविड के कारण हर एक घंटे में 10 मरीजों की पर्ची काटी जा रही है।
वहीं सदर अस्पताल में भी इमरजेंसी में हर बीमारी को दिखाया जा सकता है। इसके बाद जरूरत पड़ने पर संबंधित विभाग में भर्ती किया जाएगा। सिविल सर्जन बताते हैं कि अस्पताल में मुख्य रूप से गायनी और बच्चों के इलाज की पूर्ण व्यवस्था है। यहां गर्भवती महिलाओं को मुख्यमंत्री जननी योजना का लाभ भी दिया जाता है। गायनी विभाग में भी 24 घंटे डाक्टर मौजूद रहते हैं। उन्हें रोस्टर के हिसाब से रखा गया है।
रिम्स ओपीडी
मेडिसिन - डॉ. विद्यापति
सर्जरी - डॉ. आरजी बाखला
ऑर्थोपेडिक - डॉ. विजय कुमार
न्यूरो सर्जरी - डॉ. सीबी सहाय
गायनी डिपार्टमेंट - डॉ. सरिता तिर्की
पेडियाट्रिक्स - डॉ. अमर वर्मा
स्किन डिपार्टमेंट - डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. आनंद कुमार
साइकियाट्रिक डिपार्टमेंट - डॉ. अजय कुमार बाखला
पेडियाट्रिक सर्जरी - --------
नेत्र रोग विभाग - डॉ. राहुल कुमार
ईएनटी विभाग - डॉ. संदीप कुमार
टीबी एंड चेस्ट - डॉ. ब्रजेश मिश्रा
यूरोलॉजी - ------------
रेडियोलॉजी थेरेपी - डॉ. रश्मि सिंह
सर्जिकल ऑंकोलॉजी - डॉ. रोहित झा
सीटीवीएस - डॉ. राकेश चौधरी
न्यूरोलॉजी - डॉ. अनिशा थॉमस
कार्डियोलॉजी - डॉ. हेमंत नारायण
नेफ्रोलॉजी - डॉ. प्रज्ञा पंथ
सदर अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी में डाक्टर उपलब्ध रहेंगे। इसमें सुबह नौ बजे से डाक्टर चार पालियों में बैठते हैं।
आज ये डाक्टर मरीजों को देंगे चिकित्सीय परामर्श
मेडीसिन इमरजेंसी - डा. आजाद, डा. रुचिका, डा. स्नेह संध्या, डा. विवेक, डा. मायुख, डा. विवेक
स्कीन ओपीडी - डा. आजाद
गायनी विभाग में 24 घंटे डाक्टर उपलब्ध हैं।