विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर और बरौनी के लिए दीपावली और छठ पर रांची से चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, कई ट्रेनों का फेरा भी बढ़ेगा

Published: Wed, 04 Nov 2026 01:28 PM (IST)

रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रांची से गोरखपुर और दुर्ग ...और पढ़ें

पांच से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को रांची से होगा परिचालन, कुल तीन फेरे लगाएगी ट्रेन।

पांच से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को रांची से होगा परिचालन, कुल तीन फेरे लगाएगी ट्रेन।

HighLights

  1. रांची-गोरखपुर और दुर्ग-बरौनी के बीच स्पेशल ट्रेनें।

  2. दीपावली-छठ पूजा के लिए अतिरिक्त यात्री सुविधा।

  3. रांची से दोनों ट्रेनें तीन-तीन फेरों के लिए चलेंगी।

जागरण संवाददाता, रांची। दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची और गोरखपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 08629/08630 रांची-गोरखपुर-रांची दिवाली/छठ स्पेशल का परिचालन तीन-तीन फेरे के लिए किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 08629 रांची-गोरखपुर स्पेशल पांच नवंबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को रांची से रवाना होगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 08630 गोरखपुर-रांची स्पेशल छह नवंबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से प्रस्थान करेगी।

रांची से गुरुवार को 11:35 बजे खुलेगी ट्रेन

ट्रेन संख्या 08629 रांची-गोरखपुर स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को रांची से 11:35 बजे रवाना होगी। मुरी में 12:43 बजे पहुंचेगी और 12:45 बजे प्रस्थान करेगी। बोकारो स्टील सिटी में 13:45 बजे आगमन और 13:50 बजे प्रस्थान होगा।

धनबाद में 15:42 बजे पहुंचकर 15:50 बजे रवाना होगी। इसके बाद जसीडीह में 18:25 बजे, हाजीपुर में रात 00:20 बजे, छपरा में 03:05 बजे, सिवान में 04:00 बजे और देवरिया सदर में 05:06 बजे पहुंचेगी। इन स्टेशनों से निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन शुक्रवार सुबह 06:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

गोरखपुर से शुक्रवार को 08:35 बजे होगी रवाना

वापसी में ट्रेन संख्या 08630 गोरखपुर-रांची स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 08:35 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी। देवरिया सदर में 09:38 बजे, सिवान में 11:45 बजे, छपरा में 13:55 बजे और हाजीपुर में 16:20 बजे पहुंचेगी।

इसके बाद जसीडीह में रात 23:08 बजे, धनबाद में अगले दिन 02:28 बजे, बोकारो स्टील सिटी में 05:05 बजे और मुरी में 06:33 बजे पहुंचेगी। ट्रेन शनिवार सुबह 07:55 बजे रांची पहुंचेगी।

22 कोच के साथ होगा परिचालन

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक कोच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 15 कोच, सामान्य श्रेणी के दो कोच और एसएलआरडी के दो कोच शामिल होंगे। इससे त्योहार के दौरान रांची और गोरखपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

दिवाली-छठ पर दुर्ग-बरौनी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दुर्ग और बरौनी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 08755/08756 दुर्ग-बरौनी-दुर्ग स्पेशल ट्रेन रांची होकर चलेगी। इससे रांची, हटिया, मूरी और बोकारो के यात्रियों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का परिचालन तीन-तीन फेरे के लिए किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 08755 दुर्ग-बरौनी स्पेशल चार नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को दुर्ग से रवाना होगी। दुर्ग से इसका प्रस्थान सुबह 10:30 बजे होगा। ट्रेन राउरकेला होते हुए रात 9:00 बजे हटिया और 9:25 बजे रांची पहुंचेगी।

रांची से 9:35 बजे प्रस्थान कर ट्रेन रात 10:58 बजे मूरी पहुंचेगी। इसके बाद बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, जसीडीह और झाझा होते हुए अगले दिन सुबह 11:00 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 08756 बरौनी-दुर्ग स्पेशल पांच नवंबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को बरौनी से दोपहर 2:00 बजे रवाना होगी।

यह ट्रेन अगले दिन सुबह 5:05 बजे रांची पहुंचेगी और 5:15 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद 5:35 बजे हटिया पहुंचेगी। राउरकेला होते हुए ट्रेन दुर्ग पहुंचेगी।

20 कोच के साथ चलेगी ट्रेन

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। इनमें वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 13, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के तीन, सामान्य श्रेणी के दो और एसएलआरडी के दो कोच शामिल होंगे। रेलवे के इस निर्णय से दिवाली और छठ के दौरान दुर्ग, रांची और बरौनी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।