Move to Jagran APP

नहीं थम रहा मेयर और पार्षदों के बीच उठा विवाद, रांची नगर निगम में तनातनी

रांची नगर निगम में तनातनी बरकरार है। मेयर आशा लकड़ा और पार्षदों के बीच उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मेयर बोर्ड की बैठक में ध्वनि मत से पारित 5 योजनाओं को खारिज करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं।

By Vikram GiriEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 01:01 PM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 01:01 PM (IST)
नहीं थम रहा मेयर और पार्षदों के बीच उठा विवाद, रांची नगर निगम में तनातनी
नहीं थम रहा मेयर और पार्षदों के बीच उठा विवाद, रांची नगर निगम में तनातनी। जागरण

रांची, जासं । रांची नगर निगम में तनातनी बरकरार है। मेयर आशा लकड़ा और पार्षदों के बीच उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मेयर बोर्ड की बैठक में ध्वनि मत से पारित 5 योजनाओं को खारिज करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। वहीं पार्षदों ने मेयर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्षदों का कहना है कि पता नहीं क्यों मेयर इन जनहित की योजनाओं के पीछे पड़ी हुई हैं।

loksabha election banner

वार्ड नंबर 34 के पार्षद विनोद कुमार सिंह का कहना है कि विधानसभा की नई बिल्डिंग जाने वाले रास्ते में नगर निगम अगर स्ट्रीट लाइट लगवाना चाहता है। तो उसमें क्या बुरा है। यह तो रांची की आन बान शान की बात है कि यहां के रास्तों को हम सुंदर बनाए रखें। अगर मेयर इसमें अड़ंगा डाल रही हैं, तो वह जनविरोधी काम कर रही हैं। पार्षद अरुण झा का कहना है कि शहर के स्ट्रीट लाइट में स्विच की जगह अगर टाइमर लग जाए तो इससे बिजली का दुरुपयोग होने से बचेगा। यह लाइट शाम को अपने आप जल जाएंगे और सुबह अपने आप भूल जाएंगे। इनसे कार्यकुशलता आएगी और ऊर्जा भी बचेगी। पार्षद ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि नगर निगम पार्क का निश्शुल्क इंतजाम कराने बना रहा है तो इसमें क्या खराब है।

पार्क की मरम्मत करने के लिए माली और दरबान रहने से सफाई और अनुशासन भी बना रहेगा। पार्क में हरियाली बनी रहेगी और मोहल्ले में पोषण में कमी आएगी। वार्ड पार्षद रश्मि चौधरी का कहना है कि मेयर पता नहीं क्यों योजनाओं के घटनोत्तर स्वीकृति के विरोध में हैं। जबकि, नगर निगम में पहले भी कई योजनाओं की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई है। पार्षद अरुण झा का कहना है कि मोरहाबादी रांची की शान है। नगर निगम अगर उसका सुंदरीकरण चाहता है तो इसमें क्या बुरा है। इसका लाभ जनता को मिलेगा। पार्षद विनोद सिंह का कहना है कि उन्होंने मेयर से भी आग्रह किया है कि वह व्यक्तिगत स्वार्थ में जन सरोकार के मुद्दों को प्रभावित ना करें। अन्यथा पार्षद जनता की शरण में जाएंगे और मेयर के विकास के प्रति नकारात्मक रवैया से लोगों को अवगत कराएंगे।

नगर आयुक्त से मिले पार्षद, कोरोना स्टैंडिंग कमेटी की बैठक बुलाने की मांग

इधर, रांची नगर निगम के पार्षद शनिवार को नगर आयुक्त से मिले हैं। उन्होंने नगर आयुक्त से मांग की है कि 48 घंटे के अंदर नगर निगम के स्टैंडिंग कमेटी की बैठक बुलाई जाए। इस बैठक में कोरोना को लेकर शहर में सैनिटाइजेशन करने और कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए एहतियाती कदम उठाने पर मंथन करने की मांग की है। नगर आयुक्त से मिलने वाले पार्षदों में वार्ड पार्षद अरुण कुमार झा, ओम प्रकाश, विनोद कुमार सिंह, उर्मिला यादव और वार्ड पार्षद रश्मि चौधरी के प्रतिनिधि शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.