Move to Jagran APP

Digital India Week 2022: झारखंड के पांच लाभुक डिजिटल इंडिया वीक में ले रहें भाग... पीएम मोदी ने की हौसला अफजाई

Digital India Week 2022 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के गांधीनगर में डिजिटल इंडिया वीक 2022 का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में डीबीटी के तहत केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने वाले देशभर के 100 लाभुक शिरकत कर रहे हैं। इनमें झारखंड के पांच लाभुक हैं।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Tue, 05 Jul 2022 09:05 AM (IST)Updated: Tue, 05 Jul 2022 09:07 AM (IST)
Digital India Week 2022: झारखंड के पांच लाभुक डिजिटल इंडिया वीक में ले रहें भाग... पीएम मोदी ने की हौसला अफजाई
Digital India Week 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में डिजिटल इंडिया वीक 2022 का उद्घाटन किया।

मेदिनीनगर (पलामू), जासं। Digital India Week 2022 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के गांधीनगर में डिजिटल इंडिया वीक 2022 का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में डीबीटी के तहत केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने वाले देशभर के 100 लाभुक शिरकत कर रहे हैं। इनमें झारखंड के पांच लाभुक हैं। पांच में दो पलामू के हैं-तरहसी प्रखंड के बहादर सिंह और नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के चंद्रशेखर कुमार। इनके साथ पलामू के डीआइओ रणवीर कुमार भी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान देश भर से जुटे लाभुक डीबीटी के माध्यम से अपने जीवन में हुए बदलाव के अनुभव को साझा करेंगे।

loksabha election banner

डिजिटल इंडिया वीक 2022 में भाग ले रहे झारखंड के पांचों लाभुक।

भारत औद्योगिक क्रांति 4.0 को दिशा दे रहा है: पीएम मोदी

डिजिटल इंडिया वीक 2022 के उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी ने कहा, आज हम गर्व से कह सकते हैं कि भारत औद्योगिक क्रांति 4.0 को दिशा दे रहा है। उन्होंने कहा कि आज सरकार की अधिकतर सेवाएं डिजिटल हो चुकी है। पहले इन कामों के लिए कई-कई दिन लग जाते थे, आज यह मिनटों में हो जाता है। पीएम मोदी ने कहा, जनधन, मोबाइल और आधार, ये तीनों त्रिशक्ति है। इस त्रिशक्ति से देश के गरीब को सबसे ज्यादा फायदा मिला है। इससे जो पारदर्शिता आई है उससे देश का करोड़ों पैसा बच जाता है। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में पहुंचे देशभर के लाभुकों की हौसलाअफजाई की।

डिजिटल इंडिया वीक 2022 में भाग ले रहे पलामू के लाभुक।

डिजिटल इंडिया कार्यक्रम में भाग लेना गौरव की बात

कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे पलामू जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक बहादुर सिंह और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभुक चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि डिजिटल इंडिया कार्यक्रम में भाग लेना गौरव की बात है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.