Move to Jagran APP

अब डायल 112 शुरू करने की तैयारी, किसी भी आपात स्थिति में करें कॉल

राज्य में डायल-112 शुरू करने की तैयारी है। यह एक ऐसा नंबर है जिसपर किसी भी आवश्यकता के लिए कॉल किया जा सकता है। वह अपराध की सूचना हो सकती है आग लगने की सूचना हो सकती है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 27 Feb 2020 08:18 AM (IST)Updated: Thu, 27 Feb 2020 08:18 AM (IST)
अब डायल 112 शुरू करने की तैयारी, किसी भी आपात स्थिति में करें कॉल
अब डायल 112 शुरू करने की तैयारी, किसी भी आपात स्थिति में करें कॉल

रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य में डायल-112 शुरू करने की तैयारी है। यह एक ऐसा नंबर है, जिसपर किसी भी आवश्यकता के लिए कॉल किया जा सकता है। वह अपराध की सूचना हो सकती है, आग लगने की सूचना हो सकती है। डायल-112 इसके लिए प्रशिक्षण की तैयारी है। एडीजी आधुनिकीकरण आरके मल्लिक ने सभी जिलों के एसएसपी, एसपी को निर्देशित किया है कि प्रशिक्षण की तिथि को सभी डिस्पैचर, पीसीआर व हाइवे पेट्रोल, अग्निशमन विभाग उपस्थित रहे।

loksabha election banner

कहां किस जिले का होगा प्रशिक्षण

  1. लातेहार (27 फरवरी) : लातेहार, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा के लिए।
  2. हजारीबाग (27 फरवरी) : हजारीबाग, रामगढ़ व चतरा।
  3. गिरिडीह (27 फरवरी) : गिरिडीह, कोडरमा।
  4. जमशेदपुर (28 फरवरी) :  जमशेदपुर।
  5. धनबाद (28 फरवरी) :  धनबाद, बोकारो।
  6. देवघर (28 फरवरी) : देवघर, दुमका व जामताड़ा।
  7. चाईबासा (29 फरवरी) :  चाईबासा, सरायकेला।
  8. गोड्डा (29 फरवरी) : गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़।
  9. रांची (03 मार्च) : रांची।
  10. सिमडेगा (03 मार्च) :  गुमला, सिमडेगा, खूंटी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.